अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये झारखंड शिक्षा परियोजनाकर्मी

रांची: झारखंड शिक्षा परियोजनाकर्मी संघ के तत्वावधान में सोमवार से शिक्षा परियोजना कार्यालयों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गयी. वे कर्मचारी वेतन पुनरीक्षण, वेतनवृद्धि, छठे वेतनमान सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गये. राज्य परियोजना कार्यालय श्यामली के समक्ष संघ के तत्वावधान में धरना-प्रदर्शन किया गया. धरना स्थल पर उपस्थित कर्मियों को […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 19, 2016 1:08 AM
रांची: झारखंड शिक्षा परियोजनाकर्मी संघ के तत्वावधान में सोमवार से शिक्षा परियोजना कार्यालयों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गयी. वे कर्मचारी वेतन पुनरीक्षण, वेतनवृद्धि, छठे वेतनमान सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गये. राज्य परियोजना कार्यालय श्यामली के समक्ष संघ के तत्वावधान में धरना-प्रदर्शन किया गया.

धरना स्थल पर उपस्थित कर्मियों को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष राजीव शरण ने कहा कि आश्वासन दिये जाने के बाद भी मांगें पूरी नहीं की गयी हैं. अधिकारियों के झूठे आश्वासन से तंग आकर संघ ने हड़ताल का निर्णय लिया है. धरनास्थल पर अलग-अलग जिलों के लिए तिथि की घोषणा की गयी.


19 जनवरी को रांची के साथ पलामू के शिक्षाकर्मी धरना पर बैठेंगे. 20 जनवरी को धनबाद, बोकारो, रांची, 21 को रांची, गोड्डा, साहेबगंज, खूंटी, 22 को दुमका, रांची, जामताड़ा, पाकुड़, 25 को कोडरमा, रांची, गिरिडीह, 27 को रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, 28 को गुमला, रांची, लोहरदगा, 29 को रामगढ़, सरायकेला, रांची, लातेहार, एक फरवरी को देवघर, रांची, सिमडेगा, दो फरवरी को हजारीबाग, रांची व चतरा के कर्मी धरना देंगे. कहा गया कि सरकार से वार्ता के लिए संघ ने एक कमेटी का गठन किया है. कमेटी में अध्यक्ष राजीव भूषण, मनोज तिवारी, रवि कुमार, वंदना श्रीवास्तव, निशी प्रभा, अनूप जायसवाल, रतन भूषण आदि शामिल हैं.

Next Article

Exit mobile version