दो साल में बनेगी डिफेंस यूनिवर्सिटी

दुनिया का सबसे ऊंचा तिरंगा फहरा कर गौरवान्वित हूं : रक्षा मंत्री रक्षा शक्ति िववि का िकया ऑनलाइन शिलान्यास रांची : केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा है कि झारखंड ने देश को बहुत कुछ दिया है. देश का लगभग 40 प्रतिशत खनिज झारखंड से ही आता है़ पर इस राज्य का अपेक्षित विकास […]

By Prabhat Khabar Digital Desk |
दुनिया का सबसे ऊंचा तिरंगा फहरा कर गौरवान्वित हूं : रक्षा मंत्री
रक्षा शक्ति िववि का िकया ऑनलाइन शिलान्यास
रांची : केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा है कि झारखंड ने देश को बहुत कुछ दिया है. देश का लगभग 40 प्रतिशत खनिज झारखंड से ही आता है़ पर इस राज्य का अपेक्षित विकास नहीं हुआ. अब समय बदला है, झारखंड विकास कर रहा है. देश में नरेंद्र मोदी की सरकार है और इस राज में झारखंड को बहुत कुछ मिलेगा़ रक्षा मंत्री शनिवार को पहाड़ी मंदिर पर विश्व के सबसे ऊंचे और बड़े तिरंगे को फहराने के बाद मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबाॅल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे़
इस मौके पर उन्होंने रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय की भी ऑनलाइन आधारशिला रखी़ कहा : मुझे खुशी है कि जिस धरती पर परमवीर चक्र विजेता अलबर्ट एक्का पैदा हुए हैं, वहां झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय की स्थापना हो रही है. इसे दो वर्ष में तैयार कर लिया जायेगा़ विश्वविद्यालय की स्थापना में केंद्र सरकार मदद करेगी.
25 एकड़ में बनेगी डिफेंस यूनिवर्सिटी : रक्षा मंत्री ने कहा : डिफेंस में वीरता, ताकत के साथ-साथ बुद्धि की भी जरूरत होती है. आज साइबर युग है. साइबर युग में ताकत के साथ ज्ञान और बुद्धि का भी बहुत महत्व है. साइबर अटैक दुनिया में अधिक होने लगे हैं. ऐसे में प्रशिक्षित लोगों की सेना में जरूरत होगी. इसके लिए तकनीकी शिक्षा की आवश्यकता हो गयी है़ झारखंड में रक्षा यूनिवर्सिटी में साइबर मामलों का विशेष तौर पर अध्ययन कराया जायेगा़ रक्षा यूनिवर्सिटी की स्थापना 25 एकड़ में की जायेगी़ इसमें 300 से 500 छात्रों को दाखिला दिया जायेगा.
झारखंड आगे बढ़ेगा : मनोहर पर्रिकर
रक्षा मंत्री ने कहा : दुनिया के सबसे ऊंचे और बड़े तिरंगे को फहराने पर गौरवान्वित हो रहा हूं.26 जनवरी को देश के गणतंत्र दिवस से पहले ही आज गणतंत्र दिवस जैसे उत्सव का माहौल हो गया़ ऐसा लग रहा है कि कि रांचीवासियों ने आज ही गणतंत्र दिवस मना लिया है. नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 119वीं वर्षगांठ पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए पर्रिकर ने कहा : वह देश को स्वावलंबी बनाना चाहते थे़ आज उनके जन्मदिन पर विश्व का सबसे बड़ा तिरंगा फहरा कर झारखंड भी और तेजी से आगे बढ़ेेगा.
‘‘प्राचीन पहाड़ी मंदिर पर सबसे ऊंचा व बड़ा तिरंगा लगाया गया है. इस स्थान का न केवल धार्मिक महत्व है, बल्कि यह स्थान देशभक्तों के बलिदान के लिए भी जाना जाता है. रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय राज्य के बच्चों को सैन्य व पुलिस सेवा में जाने में बेहतर मार्गदर्शन करेगा. द्रौपदी मुरमू, राज्यपाल
‘‘रक्षा विश्वविद्यालय में वित्तीय वर्ष 2016-17 से ही पढ़ाई आरंभ हो जायेगी. फिलहाल किराये के भवन में पढ़ाई आरंभ की जायेगी. जब भवन बन जायेगा, तब वहां सुचारू रूप से विश्वविद्यालय चलेगा. यह झारखंडवासियों के लिए गर्व का पल है.
रघुवर दास, मुख्यमंत्री
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

👤 By Prabhat Khabar Digital Desk

Prabhat Khabar Digital Desk

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >