अमित शाह के दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपाई उत्साहित, बांटी मिठाइयां फोड़े पटाखे

अमित शाह के दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा प्रदेश के नेता उत्साहित है़ं प्रदेश के नेताओं ने श्री शाह को बधाई दी. वहीं राज्यभर में भाजपाइयों ने श्री शाह के अध्यक्ष बनने पर खुशियां मनायी़ प्रदेश मुख्यालय में मिठाइयां बांटी गयी़ कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया. रांची : अमित शाह के […]

By Prabhat Khabar Digital Desk |
अमित शाह के दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा प्रदेश के नेता उत्साहित है़ं प्रदेश के नेताओं ने श्री शाह को बधाई दी. वहीं राज्यभर में भाजपाइयों ने श्री शाह के अध्यक्ष बनने पर खुशियां मनायी़ प्रदेश मुख्यालय में मिठाइयां बांटी गयी़ कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया.
रांची : अमित शाह के अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल था़ नेता-कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाइयां खिला रहे थे़ पटाखे फोड़े जा रहे थे़ मंत्री सीपी सिंह भी प्रदेश मुख्यालय पहुंचे़ नेताओं ने श्री सिंह को लड्डू खिलाया़ इधर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय ने कहा है कि अमित शाह के नेतृत्व में पार्टी ने बड़ी ऊंचाई हासिल की है़ 11 करोड़ की सदस्यता के साथ भाजपा ने विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का गौरव प्राप्त किया है़.

श्री शाह को भाजपा नेता राकेश प्रसाद, दीपक प्रकाश, सीमा शर्मा, ब्रजमोहन राम, मंजू रानी, अनंत ओझा, अशोक भगत, सुनील सिंह, बालमुकुंद सहाय, प्रदीप वर्मा, आशा लकड़ा, भूपन साहू, गामा सिंह, मधुसूदन जरूहार, प्रो कमाल खां, प्रेम मित्तल, प्रदीप सिन्हा, अजय मारू, प्रतुल शाहदेव, उमाशंकर केडिया, डॉ सूर्यमणि सिंह, राजेश कुमार शुक्ला, किसान मोरचा के प्रेम सिंह, ओम सिंह, अमृतेश चौहान, संजय पोद्दार, मेसरा मंडल के बनवारी प्रसाद यादव, शिवचरण करमाली, लक्ष्मण साहू, आरपी ठाकुर सहित कई लोगों ने बधाई दी है़.

सीपी सिंह ने जतायी खुशी
रांची . राज्य के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने लगातार दूसरी बार भाजपा का अध्यक्ष बनाये जाने पर अमित शाह को बधाई दी है. उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि श्री शाह की ऊर्जावान रणनीति एवं जमीनी स्तर पर किये गये कार्यों से संगठन समृद्ध होगा. श्री शाह के नेतृत्व में पार्टी विकास के पथ पर अग्रसर होगी. नई ऊंचाईयों और उपलब्धियों को हासिल करेगी.
शाह के करिश्माई व्यक्तित्व से संगठन मजबूत होगा : मुंडा
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अमित शाह के दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है़ श्री मुंडा ने कहा है कि श्री शाह के करिश्माई व्यक्तित्व से संगठन आने वाले दिनों में मजबूत होगा़ पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी़.
महानगर भाजपा ने जतायी खुशी
अमित शाह के राष्ट्रीय चुने जाने पर महानगर भाजपा के नेताओं ने खुशी जतायी है़ महानगर के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे मिठाई खिलायी और पटाखे फोड़े़ महानगर के अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने कहा कि अाने वाले दिनों में पार्टी का तेजी से विस्तार होगा़ महानगर के मनोज मिश्रा, केके गुप्ता, मुकेश सिंह, राजू सिंह, आेम चौधरी, अमरावती वर्मा, ओम प्रकाश पांडेय, कुमार निकेश सहित कई लोगों ने हर्ष जताया है़.
सदान मोरचा ने दी बधाई
रांची. सदान मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने अमित शाह के दोबारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर उन्हें बधाई दी है. श्री प्रसाद ने कहा कि श्री शाह राज्य के सदानों की मांगों से अवगत हैं. उम्मीद है कि अब श्री शाह राज्य के सदानों के हक व अधिकार को लेकर राज्य सरकार को दिशा निर्देश देंगे.
अमित शाह का नेतृत्व कौशल बेजोड़ : युवा मोरचा
रांची . भाजपा युवा मोरचा के कार्यकर्ताओं ने अमित शाह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है़ युवा मोरचा के नेताओं ने कहा है कि अमित शाह का नेतृत्व कौशल बेजोड़ है़ इनके नेतृत्व में पार्टी कीर्तिमान बनायेगी़ युवा मोरचा के अध्यक्ष रमाकांत महतो, मीडिया प्रभारी रोहित सारड़ा, रवि प्रकाश टुन्ना, पवन सिंह, सुशील दुबे, विकास सिंह, पवन साहू, उदय सिंह, अरविंदर सिंह खुराना, राजेश महतो, डॉ राजीव नाथ शाहदेव, सतीश सिन्हा, तुषार विजयवर्गीय, निशिकांत चौहान सहित कई नेताओं ने श्री शाह को बधाई दी है़
अमित शाह को मुख्यमंत्री ने गुलदस्ता भेंट किया
दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में दोबारा जब अमित शाह के नाम की घोषणा हो रही थी, तब झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास मंच पर थे़ मुख्यमंत्री श्री दास ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शाह को गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी़ मुख्यमंत्री ने बधाई संदेश में कहा है कि आने वाले दिनों में पार्टी श्री शाह के नेतृत्व में नयी ऊंचाइयों को हासिल करेगी़ इनके सफल नेतृत्व में संगठन का विस्तार होगा़ पार्टी मुख्यालय में इससे पूर्व श्री दास ने भाजपा के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की़ भाजपा शासित मुख्यमंत्री के साथ विचार-विमर्श किया़ प्रदेश में चलायी जा रही योजनाओं और भावी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

👤 By Prabhat Khabar Digital Desk

Prabhat Khabar Digital Desk

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >