झारखंड की आर्थिक स्थिति अच्छी, गतिशील है : सरयू

रांची. संसदीय कार्य मंत्री सरयू राय ने सदन के बाहर कहा : झारखंड की आर्थिक स्थिति अच्छी है़ यह गतिशील है़ सरकार राज्य में बेहतर अर्थव्यवस्था से आम जनजीवन को बेहतर करने का प्रयास करेगी़ सरकार की प्राथमिकता है कि वह अर्थव्यवस्था को जनोन्मुखी बनाये़ श्री राय ने कहा कि वर्ष 2012-13 में राज्य का […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | February 19, 2016 7:19 AM
रांची. संसदीय कार्य मंत्री सरयू राय ने सदन के बाहर कहा : झारखंड की आर्थिक स्थिति अच्छी है़ यह गतिशील है़ सरकार राज्य में बेहतर अर्थव्यवस्था से आम जनजीवन को बेहतर करने का प्रयास करेगी़ सरकार की प्राथमिकता है कि वह अर्थव्यवस्था को जनोन्मुखी बनाये़ श्री राय ने कहा कि वर्ष 2012-13 में राज्य का जीडीपी जहां 7़ 43 फीसदी था, वहीं वर्ष 2015-16 में 8़ 83 प्रतिशत हो गया़ हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है़ सरकार की कोशिश है कि जीडीपी हर दस वर्ष में दो गुना हो जाये़.
राज्य की प्रति व्यक्ति आय जहां वर्ष 2012-13 में 6़ 91 प्रतिशत थी, वहीं वर्ष 2015-16 में 7़ 46 प्रतिशत दर्ज की गयी है़ विगत तीन वर्षों में यह सबसे अधिक वृद्धि है़ यह बेहतर संकेत है़ं कृषि क्षेत्र में विकास दर में वृद्धि हुई है़ श्री राय ने कहा कि यह जरूर है कि औद्योगिक क्षेत्र में ऋणात्मक विकास दर रही है़, लेकिन यह गिरावट मामूली है़ सरकार इस दिशा में नीतियां बना रही है. आनेवाले दिनों में औद्योगिक क्षेत्र में भी विकास दिखेगा़ सरकार राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में प्रयत्नशील है़ बजट में आम लोगों के लिए प्रावधान किये जा रहे है़ं इसका असर आनेवाले दिनों में दिखेगा़
सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर (करोड़ में)
वित्तीय वर्ष जीएसडीपी वृद्धि दर
20012-13 100460 7.43%
2013-14 109408 8.91%
2014-15 118743 8.53%
2015-16 129225 8.83%
प्रति व्यक्ति आय वृद्धि दर
वित्तीय वर्ष आय वृद्धि दर
2012-13 27010 6.91%
2013-14 28882 6.93%
2014-15 30950 7.17%
2015-16 33260 7.46%

Next Article

Exit mobile version