निर्भय शाहबादी ने वन भूमि पर कब्जे का मामला उठाया
रांची़ : सदन में बुधवार को सत्ता पक्ष के निर्भय शाहबादी ने ध्यानाकर्षण के तहत वन भूमि को हड़पे जाने का मामला उठा़ उन्होंने कहा कि राज्य में हजारों एकड़ वन भूमि को भू-माफियाओं ने अफसरों की मिलीभगत से सरकारी नक्शा से गायब कर दिया है़ राज्य की 50177़ 80 एकड़ वन भूमि अतिक्रमित है़ […]
रांची़ : सदन में बुधवार को सत्ता पक्ष के निर्भय शाहबादी ने ध्यानाकर्षण के तहत वन भूमि को हड़पे जाने का मामला उठा़ उन्होंने कहा कि राज्य में हजारों एकड़ वन भूमि को भू-माफियाओं ने अफसरों की मिलीभगत से सरकारी नक्शा से गायब कर दिया है़ राज्य की 50177़ 80 एकड़ वन भूमि अतिक्रमित है़
यह करोड़ों का घोटाला है़ इस पर प्रभारी मंत्री सरयू राय का जवाब था कि प्रधान महालेखाकार से रामगढ़ के एक मामले में वन भूमि का रिकॉर्ड नहीं मिलने की बात आयी थी़ सरकार इसकी जांच करा रही है़ प्रमंडलीय स्तर पर कमेटी बनी है़
क्षेत्रीय वन संरक्षक के नेतृत्व में बनी कमेटी में अपर समहर्ता और बंदोबसत पदाधिकारी भी शामिल है़ं मंत्री का कहना था कि डिजिटलाइजेशन का काम चल रहा है़ वन भूमि का सीमाकांन किया जा रहा है़ सीमाकंन से पता चल जायेगा कि कितनी जमीन का अतिक्रमण हुआ़