निगमकर्मियों की 40 दिनों से चली आ रही हड़ताल खत्म

रांची: पिछले 40 दिनों से चल रहे निगम कर्मियों की हड़ताल सोमवार को खत्म हो गयी. सोमवार को नगर निगम के हड़ताली कर्मचारियों के साथ नगर विकास विभाग के अपर सचिव ने वार्ता की. वार्ता में सचिव ने हड़ताली कर्मचारियों की दो मांगों काे मान लिया है. इसके बाद निगम कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करने […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | March 1, 2016 8:09 AM
रांची: पिछले 40 दिनों से चल रहे निगम कर्मियों की हड़ताल सोमवार को खत्म हो गयी. सोमवार को नगर निगम के हड़ताली कर्मचारियों के साथ नगर विकास विभाग के अपर सचिव ने वार्ता की. वार्ता में सचिव ने हड़ताली कर्मचारियों की दो मांगों काे मान लिया है.

इसके बाद निगम कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की. इधर, निगम भवन के समक्ष आमरण अनशन पर बैठे कर्मचारियों का अनशन मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय व नगर आयुक्त प्रशांत कुमार ने जूस पिला कर समाप्त कराया.

इन मांगों पर बनी सहमति
विभाग के सचिव के साथ हुई वार्ता में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पर सहमति बनी है. सचिव ने कहा कि जब तक इसके लिए पोस्ट नहीं बढ़ाया जाता है. तब तक नगर निगम ऐसे कर्मचारियों को अनुबंध पर रखे. इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों के समक्ष पेंशन दिये जाने के मामले पर सचिव ने कहा कि नगर पालिका अधिनियम के तहत नगर निगम को ऐसे ही कर्मचारियों को पेंशन देना है. निगम इसमें अब जो निर्णय ले, विभाग को वह मंजूर होगा.

Next Article

Exit mobile version