अगले शैक्षणिक सत्र के लिए पहुंचने लगी किताबें

रांची: शैक्षणिक सत्र 2016-17 में नि:शुल्क पुस्तक वितरण के लिए किताब प्रखंड मुख्यालय में पहुंचने लगी है़ शैक्षणिक सत्र 2016-17 अप्रैल से शुरू होगा़ सोमवार को संताल परगना प्रमंडल के कुछ जिलों में किताब पहुंची. पहले चरण में कक्षा एक व छह की किताब की आपूर्ति की जा रही है़ कक्षा एक से आठ तक […]

By Prabhat Khabar Digital Desk |
रांची: शैक्षणिक सत्र 2016-17 में नि:शुल्क पुस्तक वितरण के लिए किताब प्रखंड मुख्यालय में पहुंचने लगी है़ शैक्षणिक सत्र 2016-17 अप्रैल से शुरू होगा़ सोमवार को संताल परगना प्रमंडल के कुछ जिलों में किताब पहुंची. पहले चरण में कक्षा एक व छह की किताब की आपूर्ति की जा रही है़ कक्षा एक से आठ तक के लगभग 45 लाख बच्चों को नि:शुल्क किताब दी जानी है़ 15 मार्च तक अन्य कक्षाओं की पुस्तक भी पहुंचनी शुरू हो जायेगी. किताब छपाई की जिम्मेदारी चार प्रकाशकों को दी गयी थी़ वर्क ऑर्डर जारी होने के 90 दिनों के अंदर प्रकाशकों को किताब आपूर्ति करनी थी.

झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा इस वर्ष नवंबर में किताब प्रकाशन के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गयी थी़ राज्य में जब से बच्चों को नि:शुल्क पुस्तक दी जा रही है, तब से मात्र दो से तीन वर्ष ही बच्चों को समय पर किताब मिली है़ झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा इस वर्ष मार्च अंत तक किताब स्कूलों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया था़ प्रकाशकों द्वारा तय समय से पहले ही किताब की आपूर्ति शुरू कर दी गयी है़ ऐसे में शैक्षिणक सत्र 2016-17 के पहले दिन से बच्चों को किताब मिल जायेगी.
आज से रांची में आपूर्ति
रांची में कक्षा एक व छह की किताब मंगलवार को पहुंचने की संभावना है़ मार्च के प्रथम सप्ताह तक राज्य के सभी जिलों में इन दाेनों कक्षाआें की किताब पहुंच जायेगी़ प्रकाशकों द्वारा शर्त के अनुरूप पुस्तक प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचायी जा रही है़ प्रखंड मुख्यालय से स्कूल किताब ले जायेंगे़ बच्चों के बीच किताब वितरण को लेकर झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा बाद में दिशा-निर्देश जारी किया जायेगा़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

👤 By Prabhat Khabar Digital Desk

Prabhat Khabar Digital Desk

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >