रांची : जंगली हाथी ने दो को कुचला, मौत

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के सीमावर्ती बीसा गांव में शुक्रवार की शाम जंगली हाथियों के समूह ने दो ग्रामीणों को कुचल कर मार डाला. रांची के मंडल वन अधिकारी राजीव बख्शी ने बताया कि कल शाम रांची के बाहरी इलाके में बीसा गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने बुधराम और सुकरा नामक […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | July 16, 2013 1:38 PM

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के सीमावर्ती बीसा गांव में शुक्रवार की शाम जंगली हाथियों के समूह ने दो ग्रामीणों को कुचल कर मार डाला.

रांची के मंडल वन अधिकारी राजीव बख्शी ने बताया कि कल शाम रांची के बाहरी इलाके में बीसा गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने बुधराम और सुकरा नामक दो व्यक्तियों को कुचल कर मार दिया.

उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजन को तात्कालिक राहत के तौर पर 25-25 हजार रुपये की मदद दे दी गयी है और शेष सवा लाख रुपये की राशि उन्हें मामले की तहकीकात के बाद दी जायेगी.

झारखंड में हाथियों के भ्रमण के मार्गों में अतिक्रमण के चलते उनके शहरी इलाकों में घुस आने और ग्रामीणों पर हमले की घटनाएं हाल के दिनों में काफी बढ़ गयी हैं.

Next Article

Exit mobile version