होली खेल रहे लोगों पर फेंका गया तेजाब, दो दर्जन घायल

रामगढ़ के गोला थाना क्षेत्र स्थित रजवार टोले में होली खेल रहे लोगों पर तेजाब फेंक दिया गया़ घटना में करीब दो दर्जन लोग घायल हो गये़ घटना गुरुवार की है़ करीब एक दर्जन घायलों को रिम्स में भरती काराया गया है़ बताया जाता है कि तेजाब जिस युवक ने फेंका था, अभी तक उसकी […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | March 26, 2016 6:50 AM
रामगढ़ के गोला थाना क्षेत्र स्थित रजवार टोले में होली खेल रहे लोगों पर तेजाब फेंक दिया गया़ घटना में करीब दो दर्जन लोग घायल हो गये़ घटना गुरुवार की है़ करीब एक दर्जन घायलों को रिम्स में भरती काराया गया है़ बताया जाता है कि तेजाब जिस युवक ने फेंका था, अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पायी है़ घटना की जांच जारी है़.


रांची: बताया जाता है कि गुरुवार दोपहर में लोग होली खेल रहे थे. इस बीच किसी ने तेजाब फेंक दिया़ होली मना रहे लोगों को शरीर के विभिन्न भागों में जलन महसूस होने लगा़ आनन-फानन में लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया. घटना की सूचना मिलने पर गोला पुलिस अस्पताल पहुंची़ लोगों से पूछताछ की. जिप सदस्य ममता देवी भी अस्पताल पहुंची़ प्राचार्य लाल मोहन रजवार ने बताया कि लोग शांतिपूर्वक तरीके से होली मना रहे थे. इस बीच तेजाब से हमला किया गया. थाना प्रभारी राधेश्याम राम ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन किसी ने लिखित आवेदन नहीं दिया है. बताया जाता है कि होली को लेकर क्षेत्र में कई दंडाधिकारी नियुक्त किये गये थे, लेकिन होली के दिन 80 फीसदी अधिकारी गायब रहे.
ये हुए घायल : छिन्नमस्ता इंटर कॉलेज के प्राचार्य लाल मोहन रजवार, टिंकू रजवार, लक्ष्मण रजवार, मनीष रजवार, दिलीप रजवार, करण रजवार, शशि रजवार, फूची रजवार, सुनील रजवार, रजत रजवार, शुभम रजवार, मनु रजवार के अलावा एक ही परिवार के सरजू साव, रंजीत कुमार, कालीचरण साव, रिमनी देवी, तापेश्वर साव, फरकू साव, भानू साव, झलू साव, भालू साव, कालिया साव, रंजीत साव, जीतू साव़ इनमें फरकू साव, टिंकू रजवार, लक्ष्मण साव, मनीष सहित एक दर्जन लोगों को रिम्स में भरती किया गया है़.
48 घंटे में 40 की मौत, 221 घायल
पिछले 48 घंटे में राज्य के 20 जिलों में हुई घटनाओं व दुर्घटनाओं में 40 से अधिक लोगों की मौत हो गयी और 221 से अधिक लोग घायल हो गये. रांची में दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गयी, वहीं दो लोगों को गोली मार कर घायल कर दिया गया. रांची में घायलों की कुल संख्या आठ है. जमशेदपुर जिला में विभिन्न दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, वहीं 50 से अधिक लोग घायल हो गये. इस दौरान सरायकेला जिला में एक महिला का शव बरामद किया गया, वहीं 15 लोग दुर्घटनाओं में घायल हो गये. चाईबासा में नौ लोग घायल हुए हैं. संथाल परगना के छह जिलों में चार लोगों की मौत हो गयी, वहीं 34 लोग घायल हुए.
जिला मरे घायल
रांची 04 08
जमशेदपुर 01 50
सरायकेला 01 15
चाईबासा 00 09
संथाल परगना 04 34
गुमला 06 20
पलामू 03 06
गढ़वा 03 12
लातेहार 04 09
हजारीबाग 04 10
चतरा 03 12
कोडरमा 03 07
रामगढ़ 04 29
तेजाब कांड के पीड़ितों से मिले मंत्री चंद्रप्रकाश
रांची. रामगढ़ के तेजाब कांड के पीड़ितों से पेयजल मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने रिम्स में जाकर मुलाकात की. उन्होंने बर्न वार्ड के प्रभारी डॉ शीतल मलुआ से इलाज के बाबत जानकारी ली. मंत्री ने तेजाब पीड़ित हरकू साव, सरजू साव, मनीष रजवार, लक्ष्मण रजवार, रिंकु कुमार, भानु रजवार एवं रणजीत कुमार से बात कर घटना के बाबत जानकारी ली. मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए घटना को दर्दनाक बताया. उन्होंने कहा कि इस घटना के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. मंत्री ने कहा कि चिकित्सकों ने मरीजों को खतरे से बाहर बताया है. गौरतलब है कि 24 मार्च को रामगढ़ जिला के गोला प्रखंड की रजवार टोली में होली खेलने के दौरान रंग की जगह तेजाब डालने की घटना हुई.

Next Article

Exit mobile version