30.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

लेटेस्ट वीडियो

पार्टी में कार्यकर्ता से बड़ा कोई पद नहीं : सीपी

रांची : भाजपा रांची महानगर कार्यसमिति की बैठक शनिवार को प्रदेश कार्यालय में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि पार्टी से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति समर्पण का भाव रखना होगा. पार्टी में कार्यकर्ता से बड़ा कोई पद नहीं है. पद का संबंध कर्मठता से […]

Audio Book

ऑडियो सुनें

रांची : भाजपा रांची महानगर कार्यसमिति की बैठक शनिवार को प्रदेश कार्यालय में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि पार्टी से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति समर्पण का भाव रखना होगा. पार्टी में कार्यकर्ता से बड़ा कोई पद नहीं है. पद का संबंध कर्मठता से होना चाहिए. कार्यकर्ता का पद स्थायी होता है.
इसे कोई छीन नहीं सकता है, बाकि पद अस्थायी होते हैं. महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्र ने प्रदेश कार्यसमिति की ओर से निर्धारित कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने चार अप्रैल को रांची महानगर के सभी 17 मंडलों में मंडल कार्यसमिति की बैठक बुलाने का निर्देश दिया. वहीं छह अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी बूथ केंद्रों पर पार्टी का झंडा लगाने और परिचर्चा आयोजित करने को कहा. आठ अप्रैल को पार्टी वर्ष प्रतिपदा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया. कहा कि सरहुल और रामनवमी के दिन स्वागत शिविर लगाया जायेगा.
बैठक में प्रदेश नेतृत्व की ओर से नियुक्त प्रभारी विनय लाल ने मंडल के बारे में विस्तार से जानकारी ली. इस अवसर पर विधायक नवीन जयसवाल, सत्यनारायण सिंह, गामा सिंह, दीपक प्रकाश, संजय सेठ, संजीव विजयवर्गीय, नंद किशोर अरोड़ा, केके गुप्ता, मदन सिंह, विरेंद्र प्रसाद, समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

अन्य खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snaps News reels