एआइफ्रुक्टो के अध्यक्ष हरियाणा के प्रो राम सिंह बनाये गये (सम्मेलन का बॉक्स)
एआइफ्रुक्टो के अध्यक्ष हरियाणा के प्रो राम सिंह बनाये गये (सम्मेलन का बॉक्स) राष्ट्रीय कमेटी में झारखंड से डॉ बब्बन चौबे उपाध्यक्ष व डॉ केके शर्मा क्षेत्रीय सचिव बनाये गयेरांची. अॉल इंडिया फेडरेशन ऑफ रिटायर्ड यूनिवर्सिटी एंड कॉलेज टीचर्स आर्गेनाइजेशन (एआइफ्रुक्टो) के नये अध्यक्ष हरियाणा के प्रो राम सिंह बनाये गये हैं. जबकि महासचिव तमिलनाडु […]
एआइफ्रुक्टो के अध्यक्ष हरियाणा के प्रो राम सिंह बनाये गये (सम्मेलन का बॉक्स) राष्ट्रीय कमेटी में झारखंड से डॉ बब्बन चौबे उपाध्यक्ष व डॉ केके शर्मा क्षेत्रीय सचिव बनाये गयेरांची. अॉल इंडिया फेडरेशन ऑफ रिटायर्ड यूनिवर्सिटी एंड कॉलेज टीचर्स आर्गेनाइजेशन (एआइफ्रुक्टो) के नये अध्यक्ष हरियाणा के प्रो राम सिंह बनाये गये हैं. जबकि महासचिव तमिलनाडु के प्रो बी पार्थसारथी व कोषाध्यक्ष यूपी के प्रो जेएन शुक्ला बनाये गये हैं. इस राष्ट्रीय स्तर की कमेटी में झारखंड के दो शिक्षकों को जगह मिली है. इनमें डॉ बब्बन चौबे व डॉ केके शर्मा शामिल हैं. कमेटी में कुल 12 उपाध्यक्ष में डॉ बब्बन चौबे भी शामिल हैं. वहीं कुल आठ क्षेत्रीय सचिव में डॉ केके शर्मा भी शामिल किये गये गये हैं. आठ राष्ट्रीय सचिव बनाये गये हैं. राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति में कुल 30 सदस्यों को शामिल किया गया है.