जदयू प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, तय हुई आंदाेलन की रणनीति, झारखंड में बनायेंगे एक लाख सदस्य, अभियान पांच जून से

जमशेदपुर: जदयू की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक काे संबाेधित करते हुए झारखंड प्रभारी सह बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने गुरुवार काे कहा कि झारखंड में पार्टी एक लाख सदस्य बनायेगी. सदस्यता अभियान पांच जून से शुरू किया जायेगा. एक माह तक चलनेवाले इस अभियान के लिए प्रभारियाें की नियुक्ति कर दी गयी है. गुरुवार […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | June 3, 2016 1:42 AM
जमशेदपुर: जदयू की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक काे संबाेधित करते हुए झारखंड प्रभारी सह बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने गुरुवार काे कहा कि झारखंड में पार्टी एक लाख सदस्य बनायेगी. सदस्यता अभियान पांच जून से शुरू किया जायेगा. एक माह तक चलनेवाले इस अभियान के लिए प्रभारियाें की नियुक्ति कर दी गयी है. गुरुवार काे जमशेदपुर में जदयू प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई़. बैठक की अध्यक्षता जदयू के प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महताे ने की़.
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन हित में अनुशासन समिति का गठन किया जायेगा और अनुशासन तोड़नेवालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. झारखंड में पार्टी शराब बंदी अभियान को और तेज कर जनता के बीच ले जायेगी. प्रदेश सरकार की तानाशाही के खिलाफ राजभवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन जल्द किया जायेगा.

सदस्यता अभियान के लिए प्रमंडल वाइज नियुक्ति में काेल्हान से डॉ पवन कुमार पांडेय, वीवी पांडेय, उमेश सिंह, देवी प्रसाद माझी, दिनेश गाेराई, पलामू से सुधा चाैधरी, आरएन पटेल, प्रमाेद महताे, राजू उत्री, हजारीबाग से अनिल सिंह, बटेश्वर मेहता, मुखिया बी महतो, केएन घटवार, राजू सिंह, मिथिलेश सिंह, राजू महतो, महमूद अली आलम, सुनील सिंह, अशोक चौधरी, पिंटू सिंह, हाजी हसीब, संताल से जेपी सिंह, सीके चुन्नू, सनत झा, बिंदु सिंह, प्रफुल्ल चंद मांझी, रांची से केएन मिश्रा, भगवान सिंह, संजय सिंह, संजय सहाय, जय सिंह यादव, आफताब जमील, लालचंद महतो को जिम्मेदारी प्रदान की गयी है़ सभी प्रभारियाें काे पांच जून से जिला मुख्यालय पर सदस्यता अभियान की शुरुआत करने का निर्देश दिया गया है. बैठक में पूर्व मंत्री सुधा चाैधरी, जेपी सिंह, बटेश्वर मेहता, हाजी हसीब, केएन मिश्रा, छत्रु महतो, जय सिंह यादव ने भी विचार रखे़

Next Article

Exit mobile version