कोल्हान प्रमंडल में सांगठनिक गतिविधियां तेज करेगी कांग्रेस

रांची : कोल्हान प्रमंडल में कांग्रेस सांगठनिक गतिविधियां तेज करेगी़ गुरुवार को कोल्हान जिलाध्यक्षों की बैठक हुई़ इसमें सांगठनिक रणनीति बनी़ कोल्हान व पलामू प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले जिले प सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला–खरसांवा, पलामू़, लातेहार व गढ़वा की जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और प्रदेश […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | July 29, 2016 12:37 AM
रांची : कोल्हान प्रमंडल में कांग्रेस सांगठनिक गतिविधियां तेज करेगी़ गुरुवार को कोल्हान जिलाध्यक्षों की बैठक हुई़ इसमें सांगठनिक रणनीति बनी़ कोल्हान व पलामू प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले जिले प सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला–खरसांवा, पलामू़, लातेहार व गढ़वा की जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने सांगठनिक हाल जाना़.
जिलाध्यक्षों को आंदोलनात्मक कार्यक्रम तय करने का निर्देश दिया़ प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत ने कहा कि पलामू प्रमंडल में अधिकतर लोग कृषि पर अाश्रित हैं और लगातार पलामू प्रमंडल में किसान सुखाड़ से जूझते रहे है़ं पलामू में किसानों की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर उठाये़ं लोकतांत्रिक तरीके से धारदार आंदोलन करे़ं .
बैठक में आलमगीर आलम ने कोल्हान क्षेत्र की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस क्षेत्र से तीन–तीन मुख्यमंत्री को सरकार चलाने का मौका मिला, लेकिन फिर भी इस क्षेत्र में आज तक शुद्ध जल, विस्थापन व पुनर्वास जैसी समस्याएं ज्यों की त्यों है़ं सरकार को कोल्हान में घेरे़ं विकास कार्यों की दुर्दशा को मुद्दा बनाये़ं इस मौके पर जिलाध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्र की सांगठनिक रिपोर्ट दी़ बैठक में शमशेर आलम समेत विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष मौजूद थे.

Next Article

Exit mobile version