राजद व समता समाज पार्टी में गंठबंधन

रांची : झारखंड में राजद व भारतीय समता समाज पार्टी के बीच गंठबंधन हुआ है. शनिवार को मारवाड़ी ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित समारोह में दोनों दलों के नेताओं की उपस्थिति में औपचारिकता पूरी की गयी. समारोह में दोनों दलों की ओर से जन समस्याओं और सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | July 31, 2016 5:26 AM

रांची : झारखंड में राजद व भारतीय समता समाज पार्टी के बीच गंठबंधन हुआ है. शनिवार को मारवाड़ी ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित समारोह में दोनों दलों के नेताओं की उपस्थिति में औपचारिकता पूरी की गयी. समारोह में दोनों दलों की ओर से जन समस्याओं और सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का निर्णय लिया गया. मौके पर प्रदेश राजद अध्यक्ष गौतम सागर राणा, भारतीय समता समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी प्रजापति, चंद्रशेखर भरत, प्रणय कुमार, संतोष कुमार, जैनुल अंसारी, विष्णु प्रजापति, सोहन लाल वर्मा, डॉ वी महतो, केएन एक्का, सराफत अंसारी आदि थे.

Next Article

Exit mobile version