मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

रांची. पिछले 24 घंटों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून झारखंड में पूरी तरह सक्रिय है. ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में रांची समेत अन्य जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. इधर, गुरुवार से शुक्रवार के बीच राज्य के लगभग सभी स्थानों पर मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक वर्षा चतरा में […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | August 13, 2016 1:27 AM
रांची. पिछले 24 घंटों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून झारखंड में पूरी तरह सक्रिय है. ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में रांची समेत अन्य जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. इधर, गुरुवार से शुक्रवार के बीच राज्य के लगभग सभी स्थानों पर मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक वर्षा चतरा में (240 मिमी) दर्ज की गयी.

उत्तर-पश्चिमी झारखंड के ऊपर स्थित गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. यह डालटनगंज से 40 किलोमीटर पूरब में स्थित है. अगले 12 घंटे के दौरान पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए अति निम्न दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ने की संभावना है.
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, रांची, चाईबासा, जमशेदपुर, सिमडेगा, सरायकेला, चतरा, कोडरमा, गढ़वा, लातेहार और पलामू में अधिक बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जमशेदपुर में एक जून से 12 अगस्त तक करीब 1500 मिमी बारिश हो चुकी है.

Next Article

Exit mobile version