जाम से परेशान रहे राजधानी रांची के लोग

रांची : जाम से आज रांची वासी पूरे दिन परेशान रहे. आज शहर के मोरहाबादी मैदान में आदिवासी रैली का आयोजन कियागया था, जिसमें शामिल होने के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों से वाहनों से लोग आये थे. इस भीड़ के कारण शहर में जाम की समस्या और गंभीर हो गयी. शहर के व्यस्त मेन […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | September 15, 2016 6:22 PM

रांची : जाम से आज रांची वासी पूरे दिन परेशान रहे. आज शहर के मोरहाबादी मैदान में आदिवासी रैली का आयोजन कियागया था, जिसमें शामिल होने के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों से वाहनों से लोग आये थे. इस भीड़ के कारण शहर में जाम की समस्या और गंभीर हो गयी. शहर के व्यस्त मेन रोड इलाके, ओवरब्रिज, हिनू, हरमू रोड, रातू रोड में जाम की समस्या ने लोगों को ज्यादा परेशान किया. इस दौरान गाड़ियां सड़कों पर रेंगती रहीं. आज मोरहाबादी जाने वाली सभी प्रमुख सड़कों पर भयंकर जाम लगा रहा.

Next Article

Exit mobile version