profilePicture

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी दिल्ली गये

रांची : कांग्रेस का विवाद दिल्ली आला कमान के पास पहुंचेगा़ प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत और कई पदाधिकारी दिल्ली रवाना हो गये है़ं प्रदेश से 15 नव नियुक्त पदाधिकारियों को दिल्ली पहुंचने को कहा गया है़ प्रदेश के महासचिव डॉ राजेश गुप्ता छोटू, ज्योति सिंह मथारू, राजेश ठाकुर, लाल किशोर नाथ शाहदेव, आलोक कुमार दुबे […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | October 25, 2016 5:47 AM
रांची : कांग्रेस का विवाद दिल्ली आला कमान के पास पहुंचेगा़ प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत और कई पदाधिकारी दिल्ली रवाना हो गये है़ं प्रदेश से 15 नव नियुक्त पदाधिकारियों को दिल्ली पहुंचने को कहा गया है़ प्रदेश के महासचिव डॉ राजेश गुप्ता छोटू, ज्योति सिंह मथारू, राजेश ठाकुर, लाल किशोर नाथ शाहदेव, आलोक कुमार दुबे सहित कई नेताओं को दिल्ली पहुंचने को कहा गया है़ प्रदेश के नेता ताजा हालात पर आला कमान के सामने अपना पक्ष रखेंगे़
प्रदेश प्रभारी बीके हरि प्रसाद और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की योजना है़ चर्चा है कि पिछले दिनों पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की पहली बैठक में शामिल होने आये प्रदेश प्रभारी बीके हरि प्रसाद पार्टी के अंदर विवाद को लेकर केंद्रीय नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपेंगे. इधर, प्रदेश अध्यक्ष का खेमा सक्रिय हुआ है़
पार्टी विधायक मनोज यादव और इरफान अंसारी द्वारा लगाये जा रहे आरोप पर अपनी बात रखेंगे़ केंद्रीय नेतृत्व को बताया जायेगा कि किस तरह पार्टी के कुछ नेता संगठन को कमजोर करने में लगे है़ं संगठन और नेतृत्व पर अनर्गल आरोप लगा रहे है़ं आला कमान के पास प्रदेश के वैसे पदाधिकारी, जिनको विधायकों ने कटघरे में खड़ा किया है, वो अपना पक्ष रखेंगे़ इसके साथ ही प्रदेश के कुछ ऐसे नेता जो विवाद को हवा दे रहे हैं, उनकी भी शिकायत की जायेगी़

Next Article

Exit mobile version