कॉरपोरेट को फायदा दे रही सरकार : भगत

पटमदा. भूमि अधिग्रहण के नाम पर भाजपा सरकार जबरन बंदूक की नोक पर झारखंड के आदिवासियों की जमीन कॉरपोरेट घरानों के लिए छीनना चाहती है. सीएनटी-एसपीटी कानून में संसोधन कर किसानों की जमीन हड़पना चाहती है. भाजपा सरकार के जन विरोधी नीति को कांग्रेस पार्टी कभी भी सफल होने नहीं देगी. जनता के साथ मिलकर […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 16, 2016 12:39 AM
पटमदा. भूमि अधिग्रहण के नाम पर भाजपा सरकार जबरन बंदूक की नोक पर झारखंड के आदिवासियों की जमीन कॉरपोरेट घरानों के लिए छीनना चाहती है. सीएनटी-एसपीटी कानून में संसोधन कर किसानों की जमीन हड़पना चाहती है. भाजपा सरकार के जन विरोधी नीति को कांग्रेस पार्टी कभी भी सफल होने नहीं देगी. जनता के साथ मिलकर हर गलत नीति का विरोध करेगी.

उक्त बातें पटमदा कॉलेज मैदान में मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित उलगुलान संकल्प जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कही. श्री भगत ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीति के खिलाफ 17 नवंबर को विधानसभा का घेराव किया जायेगा.


कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि झारखंड बने 16 साल बीत गये. इस दौरान 13 वर्षों तक भाजपा ने राज किया. इसके बाद भी इस राज्य की स्थिति बदतर है. दो वर्षों से बहूमत वाली इस भाजपा सरकार ने बेरोजगारों की कतार खड़ी कर दी है. कांग्रेस आम आदमी के साथ है. भाजपा सरकार ने अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रहे ग्रामीणों पर तीन जगहों पर फायरिंग करवायी और कई की हत्या करवा दी. दुलाल भुइयां ने कहा कि भ्रष्ट भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने पटमदा कॉलेज मैदान से उलगुलान शुरू कर दिया है.

कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष विजय खां, रामाश्रय प्रसाद, आनंद बिहारी दुबे, रितिका मुखी, मृत्यंजय महतो, बलदेव भुइयां, खगेन महतो, हिकीम महतो, अरुण यादव, देबु चटर्जी, अशोक चौधरी, देबुलाल सहिस आदि ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि द्वारा वीर बिरसा मुंडा की तसवीर पर माल्यार्पण कर किया गया. इस मौके पर विभिन्न राजनैतिक पार्टी, विभिन्न पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य, ग्राम प्रधान, बुद्धिजीवी आदि ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. कार्यक्रम में बांग्ला गायक बादल पाल धमाका अाकर्षण के केंद्र रहे. कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पुरुष-महिलाएं शामिल थे.

Next Article

Exit mobile version