काले धन की तलाश में हुई वाहनों की जांच
रांची : यातायात पुलिस ने रविवार को राजधानी के विभिन्न हिस्सों में दोपहिया और चार पहिया वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया. काला धन पकड़ना और अपराध नियंत्रण इस अभियान का मुख्य उद्देश्य था. अभियान दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक और शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक छह घंटे चला. इस […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
November 21, 2016 6:11 AM
रांची : यातायात पुलिस ने रविवार को राजधानी के विभिन्न हिस्सों में दोपहिया और चार पहिया वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया. काला धन पकड़ना और अपराध नियंत्रण इस अभियान का मुख्य उद्देश्य था.
अभियान दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक और शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक छह घंटे चला. इस दौरान हथियार व अन्य अापत्ति जनक सामान के लिए भी चेकिंग की गयी. जिन इलाकों में जांच अभियान चलाया गया, उनमें धुर्वा, जगन्नाथपुर, डोरंडा, बरियातू, गोंदा, हिंदपीढ़ी, कोतवाली, सुखदेवनगर, पंडरा, बीआइटी ओपी, नामकुम, सदर, लोअर बाजार, लालपुर, तुपुदाना, टाटीसिलवे सहित अन्य थाना क्षेत्र शामिल हैं. इसके अलावा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र खूंटी, पलामू, गुमला, सिल्ली, हजारीबाग की ओर से आनेवाले वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही थी.
ये भी पढ़ें...
January 17, 2026 4:00 PM
January 17, 2026 11:22 AM
January 17, 2026 2:15 PM
January 17, 2026 9:07 AM
January 17, 2026 1:07 AM
January 17, 2026 12:35 AM
January 17, 2026 12:23 AM
January 17, 2026 12:13 AM
January 17, 2026 12:04 AM
January 16, 2026 10:39 PM
