कांके का तापमान पांच डिग्री
रांची : राजधानी का तापमान लगातार गिर रहा है. शनिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 9.3 व कांके का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेसि रिकाॅर्ड किया गया. मौसम विज्ञान विभाग ने आनेवाले दिनों में ठंढ इसी तरह रहने की उम्मीद जतायी है. शहरी इलाकों में राज्य में सबसे कम तापमान 9.1 डिग्री चाईबासा का रिकाॅर्ड […]

रांची : राजधानी का तापमान लगातार गिर रहा है. शनिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 9.3 व कांके का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेसि रिकाॅर्ड किया गया. मौसम विज्ञान विभाग ने आनेवाले दिनों में ठंढ इसी तरह रहने की उम्मीद जतायी है. शहरी इलाकों में राज्य में सबसे कम तापमान 9.1 डिग्री चाईबासा का रिकाॅर्ड किया गया. मौसम विभाग ने कहा कि राज्य में पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा. 11 व 12 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेसि के आसपास ही रहेगा. रांची व आसपास के इलाके में कुहासा रह सकता है. 12 दिसंबर को आकाश में बादल भी छाये रह सकते हैं.