28 दिसंबर को सरकार के दो वर्ष पूरे होंगे, दो वर्ष के कार्यकाल को विकास पर्व के रूप में मनायेगी भाजपा

रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में भाजपा की सरकार 28 दिसंबर को अपना दो वर्ष का कार्यकाल पूरा कर रही है. सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल को भाजपा विकास पर्व के रूप में मनायेगी. सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए पार्टी के पदाधिकारी जनता के बीच जायेंगे. लोगों को सरकार की ओर से […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 15, 2016 12:57 AM
रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में भाजपा की सरकार 28 दिसंबर को अपना दो वर्ष का कार्यकाल पूरा कर रही है. सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल को भाजपा विकास पर्व के रूप में मनायेगी. सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए पार्टी के पदाधिकारी जनता के बीच जायेंगे. लोगों को सरकार की ओर से शुरू की गयी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी. 23 व 24 दिसंबर को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के एक मंडल या प्रखंड में कार्यक्रम होगा. इसमें विधायक, जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष समेत पार्टी के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे. वहीं 25 व 26 दिसंबर को जिला स्तर पर रैली व सभा होगी. इसमें मुख्य वक्ता जिला के प्रभारी मंत्री रहेंगे.
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश नेतृत्व की ओर से प्रमंडलवार प्रभारी नियुक्त किये गये हैं. पलामू प्रमंडल की जिम्मेवारी प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी, ऊषा पांडेय, प्रिया सिंह, मंत्री मनोज सिंह, कोल्हान प्रमंडल की जिम्मेवारी प्रदेश मंत्री प्रदीप वर्मा, सुबोध सिंह गुड्डू, प्रवक्ता जेबी तुबिद, राजेश शुक्ल, संताल परगना प्रमंडल की जिम्मेवारी प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू, महामंत्री अनंत ओझा, नूतन तिवारी, प्र‌वीण प्रभाकर, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की जिम्मेवारी प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदेश मंत्री नवीन जायसवाल, प्रतुल शाहदेव, सरिता श्रीवास्तव व दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की जिम्मेवारी उपाध्यक्ष समीर उरांव, महामंत्री दीपक प्रकाश, मुनेश्वर साहू व दीनदयाल वर्णवाल को सौंपी गयी है.

प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने सभी प्रभारियों को अपने-अपने प्रमंडलों में दो दिनों तक प्रवास करने का निर्देश दिया है. इस दौरान उन्हें कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनने को कहा गया है. इसके अलावा पार्टी 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनायेगी.

Next Article

Exit mobile version