भाजपा की ओछी राजनीति का परिणाम है खरसावां घटना : आप

रांची. आम आदमी पार्टी (आप) झारखंड प्रदेश ने मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ खरसावां में हुए दुर्व्यवहार की निंदा की है. आप नेता राजन कुमार सिंह ने कहा कि खरसावां की घटना भाजपा द्वारा शुरू की गयी ओछी राजनीति का परिणाम है. 22 दिसंबर को आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रांची में थे. इस […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 4, 2017 12:46 AM
रांची. आम आदमी पार्टी (आप) झारखंड प्रदेश ने मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ खरसावां में हुए दुर्व्यवहार की निंदा की है. आप नेता राजन कुमार सिंह ने कहा कि खरसावां की घटना भाजपा द्वारा शुरू की गयी ओछी राजनीति का परिणाम है. 22 दिसंबर को आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रांची में थे. इस कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जो गुंडई की, वह भूलना नहीं चाहिए.

राज्य में भाजपा की सरकार होने के कारण उनका फर्ज था कि एक लोकतांत्रिक सभा के लिए समुचित सुरक्षा मुहैया कराया जाता. लेकिन इसके बजाय खुद सत्ताधारी दल ने ही गुंडागर्दी करायी. भाजपा ने झारखंड में विवाद का रास्ता चुना है, जिसका परिणाम खरसावां जैसी घटना में देखने को मिला है.

Next Article

Exit mobile version