शीतलहर की चपेट में झारखंड, दो दिन तक राहत नहीं

रांची : झारखंड कई जिले शीतलहर की चपेट में हैं. तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गयी है. कई जिलों का न्यूनतम तापमान तो पांच डिग्री से भी नीचे चला गया है. उत्तरी इलाकों से आनेवाली ठंडी हवा ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. शनिवार को मेदिनीनगर सबसे ठंडा रहा. यहां का न्यूनतम तापमान […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 15, 2017 7:08 AM
रांची : झारखंड कई जिले शीतलहर की चपेट में हैं. तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गयी है. कई जिलों का न्यूनतम तापमान तो पांच डिग्री से भी नीचे चला गया है. उत्तरी इलाकों से आनेवाली ठंडी हवा ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. शनिवार को मेदिनीनगर सबसे ठंडा रहा. यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 4.7 डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया. बोकारो (न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री) का हाल भी यही रहा. अगले दो दिन तक ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है.
02 डिग्री कांके का तापमान
बीएयू स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को कांके का तापमान दो डिग्री सेसि बताया है. केंद्र की ओर से जारी रिपोर्ट में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेसि बताया गया है. शुक्रवार को यहां का तापमान 2.2 डिग्री सेसि रिकाॅर्ड किया गया था.
रांची में छह डिग्री के आसपास रह सकता है न्यूनतम तापमान
राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन तक मौसम शुष्क रहेगा. रात का तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेसि तक नीचे रह सकता है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि एक-दो स्थानों पर शीत लहर की संभावना है. राजधानी और आसपास का अधिकतम तापमान 21 या 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है.

Next Article

Exit mobile version