3.63 लाख बच्चों को दी गयी पोलियो की खुराक

रांची़ : पल्स पोलियो अभियान के तहत राजधानी रांची में रविवार को 3, 63,133 बच्चों को पोलियो की खुराक दी गयी. राजधानी में करीब 4,87,183 बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है. सिविल सर्जन डाॅ शिवशंकर हरिजन ने बताया कि लक्ष्य के हिसाब से करीब 75 फीसदी बच्चों को खुराक दी […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 30, 2017 1:30 AM
रांची़ : पल्स पोलियो अभियान के तहत राजधानी रांची में रविवार को 3, 63,133 बच्चों को पोलियो की खुराक दी गयी. राजधानी में करीब 4,87,183 बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है. सिविल सर्जन डाॅ शिवशंकर हरिजन ने बताया कि लक्ष्य के हिसाब से करीब 75 फीसदी बच्चों को खुराक दी गयी है. शेष 25 फीसदी बच्चों को दो दिन तक चलने वाले डोर टू डोर अभियान में खुराक दी जायेगी.
जागरूकता कार्यशाला : सिटी ट्रस्ट हॉस्पिटल एवं छात्र क्लब के तत्वावधान में रविवार को जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में बताया गया कि पोलियो के खात्मे के लिए लोगों में जागरूकता की आवश्यकता है. अध्यक्षता शिव किशोर शर्मा ने की. मौके पर क्लब के संरक्षक अजय कुमार गुप्ता, संयोजक संतोष कुमार एवं सिटी ट्रस्ट अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ एमएन सिंह मौजूद थे.

Next Article

Exit mobile version