कुंदन का भाई गिरफ्तार

रांची : नक्सली कुंदन पाहन के भाई पांच लाख का इनामी श्याम पाहन को हरियाणा पुलिस ने यमुना नगर जिले से गिरफ्तार किया है. श्याम की गिरफ्तारी खूंटी पुलिस की ओर से भेजी गयी सूचना के बाद की गयी. यमुना नगर में वह पॉल्ट्री फॉर्म में काम कर रहा था. उसके पास से देसी कट्टा […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | February 27, 2017 7:08 AM
रांची : नक्सली कुंदन पाहन के भाई पांच लाख का इनामी श्याम पाहन को हरियाणा पुलिस ने यमुना नगर जिले से गिरफ्तार किया है. श्याम की गिरफ्तारी खूंटी पुलिस की ओर से भेजी गयी सूचना के बाद की गयी. यमुना नगर में वह पॉल्ट्री फॉर्म में काम कर रहा था. उसके पास से देसी कट्टा मिला है. हरियाणा पुलिस से सूचना मिलने पर खूंटी एसडीपीओ रणवीर सिंह व अड़की थाना प्रभारी हरदेव प्रसाद फ्लाइट से दिल्ली रवाना हो गये हैं दोनों वहां से यमुना नगर जायेंगे. सूत्रों के अनुसार, श्याम पाहन की सूचना देनेवाले को झारखंड पुलिस इनाम के रूप में बड़ी राशि देगी.
छोड़ चुका था संगठन : श्याम पाहन करीब छह साल पहले भाकपा माओवादी संगठन में सबजोनल कमांडर के पद पर था. सूत्राें के मुताबिक, उस पर रांची, खूंटी और सरायकेला जिले में 36 मामले दर्ज हैं. कुंदन पाहन के संगठन से नाता तोड़ने के कुछ दिन बाद श्याम पाहन ने भी भाकपा माओवादी संगठन छोड़ दिया था. झारखंड छोड़ कर हरियाणा चला गया था. कुंदन पाहन का एक अन्य भाई डिंबा पाहन ने पिछले दिनों खूंटी पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था.

Next Article

Exit mobile version