कुरमी विकास महिला मोरचा की अध्यक्ष बनीं माधुरी देवी

महिलाओं को समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए एकजुट होने की आवश्यकता : शीतल दहेज प्रथा का विरोध करेगा कुरमी समाज रांची जिला के प्रत्येक गांव में बनाया जायेगा महिलाओं का संगठन रांची : कुरमी-कुड़मी महिला मोरचा की बैठक रविवार को कचहरी स्थित होटल सूर्या में हुई. इसमें कुरमी विकास महिला मोरचा के […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | March 20, 2017 7:23 AM
महिलाओं को समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए एकजुट होने की आवश्यकता : शीतल
दहेज प्रथा का विरोध करेगा कुरमी समाज
रांची जिला के प्रत्येक गांव में बनाया जायेगा महिलाओं का संगठन
रांची : कुरमी-कुड़मी महिला मोरचा की बैठक रविवार को कचहरी स्थित होटल सूर्या में हुई. इसमें कुरमी विकास महिला मोरचा के रांची जिला कमेटी का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष माधुरी देवी, कार्यकारी अध्यक्ष चंपा देवी, उपाध्यक्ष मालती देवी व संगीता देवी, महासचिव सुषमा देवी, सचिव रीता देवी व कलावती देवी, कोषाध्यक्ष सुमित्रा देवी व उप कोषाध्यक्ष सरिता देवी को चुना गया. बैठक में कुरमी विकास मोरचा के अध्यक्ष शीतल ओहदार ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकार और समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए एकजुट होने की आवश्यकता है.
समाज में दहेज प्रथा एवं नशाखोरी कोढ़ की तरह हो गयी है. समाज की बहनों को इसके खिलाफ आवाज उठाने की आवश्कता है. पैसे की मांग कर शादी करनेवालों का कुरमी बहनें विरोध करें. नशापान करनेवालों का भी विरोध किया जाये. जिलाध्यक्ष रामपोदो महतो ने कहा कि रांची जिला के प्रत्येक गांव में महिलाओं का संगठन बनाया जायेगा. सभा में रोशनलाल महतो, राजेंद्र महतो, ओमप्रकाश महतो, सखीचंद महतो, अनिल महतो आदि ने भी विचार रखे.

Next Article

Exit mobile version