30.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

14 अप्रैल काे गुड फ्राइडे व 16 को ईस्टर, फादर थियोडोर टोप्पो संदेश देंगे, कई चर्च ने जारी किये कार्यक्रम

रांची :14 अप्रैल काे गुड फ्राइडे व 16 को ईस्टर है़ राजधानी रांची के कई प्रमुख चर्च ने गुड फ्राइडे व ईस्टर से संबंधित कार्यक्रम जारी किये है़ं कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो 14 अप्रैल को लोयला मैदान में शाम 4़ 30 बजे से गुड फ्राइडे की धर्म विधि संपन्न करायेंगे़ इसमें फादर थियोडोर टोप्पो संदेश […]

रांची :14 अप्रैल काे गुड फ्राइडे व 16 को ईस्टर है़ राजधानी रांची के कई प्रमुख चर्च ने गुड फ्राइडे व ईस्टर से संबंधित कार्यक्रम जारी किये है़ं कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो 14 अप्रैल को लोयला मैदान में शाम 4़ 30 बजे से गुड फ्राइडे की धर्म विधि संपन्न करायेंगे़ इसमें फादर थियोडोर टोप्पो संदेश देंगे़ ईस्टर विजिल सर्विस 15 की रात 10़ 30 बजे से लोयला मैदान में होगी़ वहीं, ईस्टर पर संत मरिया महागिरजाघर में सुबह छह बजे से पहली मिस्सा है, जिसमें कार्डिनल टोप्पो मुख्य अनुष्ठाता होंगे़.
फादर थियोडोर टोप्पो ने बताया कि इस बार खजूर पर्व की शोभायात्रा संत जॉन स्कूल परिसर से सुबह 6़ 30 बजे निकाली जायेगी, जो संत मरिया महागिरजाघर जायेगी़ इससे पूर्व खजूर की डालियों की आशीष होगी़ कार्डिनल टोप्पो खजूर रविवार का अनुष्ठान करायेंगे़ 11 अप्रैल को क्रिज्मा मिस्सा है, जो कार्डिनल टोप्पो की अगुवाई में संत मरिया महागिरजाघर में सुबह 6़ 15 बजे शुरू होगी़ 13 अप्रैल को पुण्य वृहस्पतिवार की आराधना लोयला मैदान में शाम छह बजे से होगी़.
मोडरेटर जोहन डांग व रेव्ह एमएम एक्का देंगे क्रूस वाणियों पर संदेश : जीइएल क्राइस्ट चर्च, मेन रोड में नौ अप्रैल को पलमारुम (खजूर की डाली) रविवार की चर्च सर्विस सुबह 6़ 30 व 10़ 30 बजे से होगी, जिसमें बिशप जॉनसन लकड़ा व रेव्ह एस सोय संदेश देंगे़ प्रभुभोज स्थापना पर्व की पहली आराधना 13 अप्रैल की शाम चार बजे से रेव्ह बी तोपनो की अगुवाई में होगी़ इसमें रेव्ह ओ डुंगडुंग का प्रवचन होगा़ वहीं दूसरी आराधना शाम छह बजे से है, जिसमें बिशप जॉनसन लकड़ा संदेश देंगे़ भला शुक्रवार की पहली आराधना सुबह 6़ 30 व दूसरी अपराह्न तीन बजे से होगी़ इसमें मोडरेटर जोहन डांग, रेव्ह मनमसीह एक्का व जॉर्ज शांतिएल केरकेट्टा सात क्रूस वाणियों पर संदेश देंगे़ ईस्टर पर कब्रिस्तान में सुबह चार बजे से पुनरुत्थान भोर की आराधना होगी़ इसमें मोडरेटर का प्रवचन है़ इससे पूर्व सुबह 3़ 30 बजे प्रोसेशन निकाली जायेगी़ क्राइस्ट चर्च में सुबह 6़ 30 बजे से पहली व 10़ 30 बजे से दूसरी आराधना होगी़ शाम 5़ 30 बजे से प्रभुभोज अनुष्ठान होगा़.
पुनरुत्थान पर्व पर तड़के 2़ 30 बजे प्रोसेशन निकाली जायेगी
एनडब्ल्यूजीइएल चर्च, मेन रोड में खजूर पर्व की पहली आराधना में बिशप निर्दोष लकड़ा व दूसरी आराधना में रेव्ह नेम्हस लकड़ा संदेश देंगे़ प्रभुभोज स्थापना पर्व 13 अप्रैल को पहला अनुष्ठान अपराह्न 2़ 30 बजे से है, जिसमें रेव्ह पैकस खेस का प्रवचन है़ भला शुक्रवार को दिन के 10 बजे आराधना शुरू होगी़ इसमें बिशप दुलार लकड़ा संदेश देंगे़ पुनुरुत्थान पर्व पर कब्रिस्तान में आराधना से पूर्व तड़के 2़ 30 बजे स्मारक पत्थर से प्रोसेशन निकाली जायेगी़ कब्रिस्तान मेें आराधना के दौरान बिशप दुलार लकड़ा प्रवचन देंगे़ ख्रीस्त गिरजाघर में पहली आराधना सुबह पांच बजे व दूसरी आठ बजे से है़ इसमें बिशप दुलार लकड़ा व रेव्ह जैतून तिर्की का संदेश है़ उधर, एजी चर्च कांटाटोली में गुड फ्राइडे को सुबह नौ बजे से आराधना होगी़ ईस्टर के दिन सुबह 7़ 30 वे 11 बजे तक रविवारीय आराधना होगी़
आरिफ मसीह करेंगे क्रूस से यीशु की सात वाणियों की व्याख्या
संत पॉल कैथेड्रल, बहूबाजार में खजूर पर्व की आराधना नौ अप्रैल को सुबह छह बजे से होगी़ इसमें बिशप बीबी बास्के संदेश देंगे़ दूसरी सर्विस 10़ 30 बजे से है, जिसमें रेव्ह निर्मल समद अगुवाई करेंगे़ पुण्य वृहस्पतिवार की आराधना शाम 5़ 30 बजे से है़ शुभ शुक्रवार 14 अप्रैल को सुबह छह बजे प्रभुभोज का प्रथम भाग शुरू होगा़ नौ से 12 बजे तक क्रूस पर यीशु की सात वाणियों पर ध्यान किया जायेगा़ नागपुर से आये रेव्ह आरिफ मसीह इसकी व्याख्या करेंगे़ प्रभु पुनरुत्त्थान दिवस पर संत पॉल कैथेड्रल से तड़के तीन बजे कांटाटोली स्थित सिमेट्री तक शोभायात्रा निकाली जायेगी़ वहां सुबह पांच बजे से प्रभुभोज अनुष्ठान होगा़ रेव्ह आरिफ मसीह संदेश देंगे़ वहीं संत पॉल कैथेड्रल में बिशप बीबी बास्के सुबह छह बजे से अनुष्ठान संपन्न करायेंगे़ दिन के 10़ 30 बजे की आराधना रेव्ह निर्मल समद की अगुवाई में होगी़.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें