कांग्रेस नेता बास्को बेसरा की भाजपा में वापसी

रांची : कांग्रेस नेता बास्को बेसरा की भाजपा में वापसी हो गयी है. प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने सोमवार को श्री बेसरा को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी. श्री गिलुवा ने कहा कि बास्को बेसरा के फिर से भाजपा में आने से पार्टी कोल्हान समेत पूरे प्रदेश में मजबूत होगी. प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | April 18, 2017 5:47 AM
रांची : कांग्रेस नेता बास्को बेसरा की भाजपा में वापसी हो गयी है. प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने सोमवार को श्री बेसरा को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी. श्री गिलुवा ने कहा कि बास्को बेसरा के फिर से भाजपा में आने से पार्टी कोल्हान समेत पूरे प्रदेश में मजबूत होगी. प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए श्री बेसरा ने कहा कि कुछ कारणों से मैंने भाजपा छोड़ी थी. अब पुन: भाजपा का कार्यकर्ता बनकर कार्य करना चाहता हूं.
मैं पूरे मनोयोग से पार्टी का कार्य करूंगा. इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश समेत कई नेता मौजूद थे. श्री बेसरा के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण करनेवालों में दिलीप दास, संजय सिंह, उमेश चौबे, अनिल कुमार, गुड्डू पांडेय, नितेश तिवारी, विमल साव, संजय, सनबाबू भुईंया, विजय जेना, धर्मन सोरेन, मनोज सोरेन, मनोज बारी, माथुर गोराई, अशोक मंडल, घनश्याम टोप्पो, काली गोस्वामी, संजय महतो समेत कई समर्थक शामिल थे.

Next Article

Exit mobile version