30.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

लेटेस्ट वीडियो

भाजपा की मजबूती के लिए महिलाएं करेंगी प्रवास

रांची. भाजपा महिला मोरचा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि महिलाएं बढ़-चढ़ कर पार्टी में अपना योगदान दे रही हैं. पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जिला से लेकर बूथ स्तर तक महिलाएं प्रवास करेंगी. हर बूथ में ज्यादा से ज्यादा 20 और कम से कम 10 महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित रहेगी. पंडित […]

Audio Book

ऑडियो सुनें

रांची. भाजपा महिला मोरचा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि महिलाएं बढ़-चढ़ कर पार्टी में अपना योगदान दे रही हैं. पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जिला से लेकर बूथ स्तर तक महिलाएं प्रवास करेंगी.

हर बूथ में ज्यादा से ज्यादा 20 और कम से कम 10 महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित रहेगी. पंडित दीनदयाल कार्य विस्तार योजना के तहत मोरचा घर-घर जाकर लोगों को जोड़ने का काम करेगा. 15 मई को सभी जिलों में मोरचा की कार्यसमिति बैठक होगी. श्रीमती सिंह गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में महिला मोरचा की प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों की बैठक को संबोधित कर रही थीं.

प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा की पार्टी है. यह समाज के नीचे तबके के लोगों को ऊंचा उठाने के लिए काम करती है. उन्होंने कहा कि प्राचीन में हमारा देश का वैभवशाली इतिहास रहा है. भारत का पुनर्निर्माण करना है. आधी आबादी को जोड़ने के लिए महिला मोरचा का गठन हुआ है. मेयर आशा लकड़ा ने अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ समेत अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी. बैठक में प्रणिता शर्मा, कल्याणी देवी, काजल प्रधान, रेखा केसरी, गायत्री देवी, फरहाना खातून, सरिता पांडेय, अर्चना सिंह, रेणु तिर्की, संध्या विश्वास,मंजु लता, रेखा विजय, पिंकी सिंह, बबीता झा समेत सभी जिलों की अध्यक्ष उपस्थित थीं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

अन्य खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snaps News reels