महिलाएं कभी अपने को कमजोर व असहाय न समझें : डॉ सिन्नी

पिस्कानगड़ी : नगड़ी के बिलिवर्स चर्च में दीक्षांत समारोह के दूसरे दिन महिला जागृति सभा का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य वक्ता केरल के डॉ सिन्नी पुन्नूस ने महिलाओं को जागरूकता का संदेश देते हुए कहा कि महिलाएं कभी अपने को कमजोर और असहाय न समझें. खुद भी पढ़ें और दूसरों को भी पढ़ाएं. इससे […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | April 27, 2017 1:08 AM
पिस्कानगड़ी : नगड़ी के बिलिवर्स चर्च में दीक्षांत समारोह के दूसरे दिन महिला जागृति सभा का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य वक्ता केरल के डॉ सिन्नी पुन्नूस ने महिलाओं को जागरूकता का संदेश देते हुए कहा कि महिलाएं कभी अपने को कमजोर और असहाय न समझें. खुद भी पढ़ें और दूसरों को भी पढ़ाएं. इससे अच्छे समाज का निर्माण होगा. कार्यक्रम में आइसेक पटेल, फादर फ्रेंकलिन सेमसन, सोमनाथ होनहागा, बिमलेश मिंज, हारुण हारो, जायसन कुमार कर, सत्या एक्का, शीला पटेल, अनिमा, ज्योति, सरोजनी, शांति, संजय तिर्की, सरोज, भैयालाल, पंकज कुमार व अन्यशामिल थे.