याद किये गये कार्ल मार्क्स

रांची : कार्ल मार्क्स की 199 वीं जयंती के अवसर पर भाकपा राज्य कार्यालय में उन्हें याद किया गया. मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनकी तसवीर पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके कार्यों को याद किया. राज्य कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने वर्तमान दौर में मार्क्स के विचारों का औचित्य बताया व कहा कि […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | May 6, 2017 6:07 AM
रांची : कार्ल मार्क्स की 199 वीं जयंती के अवसर पर भाकपा राज्य कार्यालय में उन्हें याद किया गया. मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनकी तसवीर पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके कार्यों को याद किया. राज्य कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने वर्तमान दौर में मार्क्स के विचारों का औचित्य बताया व कहा कि आज के समय में गरीबों और अमीरों के बीच खाई बढ़ी है. वहीं संसाधनों पर चंद लोगों का कब्जा है. मार्क्स ने अपनी पुस्तकों में इसकी चर्चा की थी तथा समाधान के रास्ते भी बताये थे. वक्ताओं का कहना था कि मार्क्स ने सतत सामाजिक विकास को निरुपित किया, जिसे मार्क्सवाद कहा जाता है
संगोष्ठी की अध्यक्षता ललन मिश्र ने की. मुख्य वक्ता के रूप में राज्य कार्यालय सचिव अजय सिंह ने अपनी बात रखी. मौके पर उमेश नजीर, मेहुल मृगेंद्र, विकास कुमार, श्यामल चक्रवर्ती, मनोज ठाकुर, राहुल वर्मा, गोरख, चंद्रदीप राम व मनीष सहित अन्य उपस्थित थे.

Next Article

Exit mobile version