रांची : छात्राएं प्लेसमेंट एजेंसी की तरह करती थीं सेक्स रैकेट में काम

रांची : रांची व जमशेदपुर में वाट्सएप के द्वारा सेक्स रैकेट चलानेवाले रुद्रा को रांची पुलिस सरायकेला से सोमवार को लेकर रांची पहुंची. उसने कई बातों का खुलासा पुलिस के सामने किया है़ सूत्रों से मिली जानकारी जानकारी के अनुसार उसने बताया कि वह इंटरनेट पर अपना फोन नंबर डालता था. ग्राहक तो उन्हें फोन […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | May 23, 2017 7:30 AM
रांची : रांची व जमशेदपुर में वाट्सएप के द्वारा सेक्स रैकेट चलानेवाले रुद्रा को रांची पुलिस सरायकेला से सोमवार को लेकर रांची पहुंची. उसने कई बातों का खुलासा पुलिस के सामने किया है़ सूत्रों से मिली जानकारी जानकारी के अनुसार उसने बताया कि वह इंटरनेट पर अपना फोन नंबर डालता था. ग्राहक तो उन्हें फोन करते ही थे, कॉलेज की लड़कियां भी प्लेसमेंट एजेंसी की तरह काम करने के लिए उसे फोन करती थी. रुद्रा दस दिन के लिए एक लड़की को 60 हजार रुपये देता था़ एक दिन में ही छह हजार कमाना आसान बात नहीं है, जिस कारण कई कॉलेज गर्ल हमेशा रुद्रा के संपर्क में रहती थी़ उसने पुलिस को बताया कि वह पहले मास्टर माइंड राजन के साथ काम करता था़ सारा काम वह (रुद्रा)करता था और राजन सारा पैसा ले जाता था़

रांची : सेक्स रैकेट के सरगना से पूछताछ, कई शहरों में चलता था गिरोह

यह देख कर रुद्रा ने अपना काम शुरू कर दिया़ एक साल से वह अपना काम कर रहा है़ वह रांची की लड़कियों के अलावा कोलकाता से लड़की मंगवाता था और ग्राहकों को देता था़ खेलगांव, मोरहाबादी, कांके रोड व कुछ होटलों में वह अपना कारोबार करता था़
दिसंबर 2016 से जनवरी 2017 में पुलिस की दबिश ज्यादा बढ़ गयी. उसके बाद वह जमशेदपुर व सरायकेला में अपना धंधा चलाने लगा़ हालांकि इस दौरान वह रांची मेें भी अपना धंधा चलाता रहा. वह वहीं से रांची का काम देखता और रांची भी आया-जाया करता था़
चेन्नई से इंजीनियरिंग की है रुद्रा ने
जानकारी के अनुसार रुद्रा ने चेन्नई से इंजीनियरिंग की है़ वह जब इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था, उसी दौरान एक होटल में ठहरा था और वहां उसे लड़की सप्लाई की गयी थी. उसने जानकारी ली, तो उसे पता चला कि राजन रैकेट चलाता है़ उसके बाद वह राजन के संपर्क में आया और इस धंधे में संलिप्त होता चला गया़ हालांकि राजन के साथ काम करने में उसे कम पैसा मिलता था, इसलिए अपना रैकेट चलाने लगा़ उसके साथ एक लड़की हमेशा रहती थी, वह गाजियाबाद से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुकी है़
राजन का कई सफेदपोश व पुलिस से संपर्क
उसने पुलिस को बताया कि इस धंधे का मास्टरमाइंड राजन है़ उसका कई सफेदपोश व पुलिस अधिकारियों से संपर्क है, जिस वजह से वह काफी दिनों से बचता रहा है़ वह उसे बताता था कि वह पकड़ा भी जायेगा, तो ज्यादा दिन जेल में नहीं रहेगा़ वह काफी दिनों से सेक्स रैकेट चला रहा है़ उसी ने ही मुझे पकड़ाया है, नहीं तो हमारे बारे में कोई भी जान नहीं सकता़

Next Article

Exit mobile version