profilePicture

अनगड़ा के गांवों में भाजपा का जनसंपर्क अभियान

भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में बुधवार को जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन व पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार ने प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया.

By Prabhat Khabar News Desk | May 22, 2024 3:24 PM
an image

अनगड़ा. भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में बुधवार को जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन व पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार ने प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. लोगों को मोदी सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी और संजय सेठ के पक्ष में मतदान करने की अपील की गयी. मौके पर मंडल अध्यक्ष रामनाथ महतो, कामेश्वर महतो, संजय नायक, अजय महतो, विष्णु महतो, विशेश्वर चौधरी, हिमालय चौधरी, रामसाय मुंडा, राजेंद्र महतो, जगेश्वर महतो, दुर्गा महतो, घनेनाथ महतो, अजय भोगता सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Next Article

Exit mobile version