Crime News: बंगाल की लड़की से झारखंड में बलात्कार, कोलकाता पुलिस जांच के लिए रांची पहुंची

Crime News: पश्चिम बंगाल की एक लड़की से झारखंड के एक होटल में बलात्कार का खुलासा हुआ है., कोलकाता पुलिस मामले की जांच करने के लिए रांची पहुंची है.

By Mithilesh Jha | August 19, 2024 2:25 PM
an image

Crime News|रांची, प्रणव : पश्चिम बंगाल में एक डॉक्टर की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला अभी थमा भी नहीं था कि झारखंड में बंगाल की एक लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आ गया है. इस लड़की से राजधानी रांची के एक होटल में दुष्कर्म किया गया. उसने यहां से लौटने के बाद कोलकाता में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई.

बलात्कार की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कोलकाता पुलिस जांच के लिए झारखंड की राजधानी रांची पहुंची है. लड़की से रांची के स्टेशन रोड स्थित होटल एवीएन प्लाजा में दुष्कर्म हुआ था.

Exit mobile version