दुर्गा पूजा महोत्सव मनाने का निर्णय

दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर करकट्टा दुर्गा मंडप प्रांगण में श्रीदुर्गा-काली पूजा समिति करकट्टा की बैठक हुई.

By Prabhat Khabar News Desk | September 12, 2024 10:04 PM

खलारी. दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर करकट्टा दुर्गा मंडप प्रांगण में श्रीदुर्गा-काली पूजा समिति करकट्टा की बैठक हुई. अध्यक्षता इन्द्रजीत सिंह ने की. बैठक में विगत वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया. वहीं पूर्व की भांति दुर्गापूजा समिति को यथावत रखते हुए नए सदस्यों को कमेटी में शामिल किया गया. इसके बाद सर्वसम्मति से हर्षोल्लास दुर्गा पूजा व काली पूजा मनाने का निर्णय लिया गया. पूजा कमेटी में अति विशिष्ट सदस्य इंद्रजीत सिंह, संजय कुमार दत्ता, संतोष कुमार महली, दीपमाला कुमारी, सोनी तिग्गा, विनय खलखो, जनेश्वर प्रसाद सिंह, संरक्षक कामता प्रसाद सिंह, रामेश्वर सिंह, सुनील सिंह, सीपी पासवान, महावीर उरांव, ह्नदयानंद प्रसाद, सुरेंद्र सिन्हा, भगवान सिंह, अशोक राम, रतिया गंझू, राजीव कुमार वर्मा, दीपक कुमार पांडेय, उपेंद्र रवानी, राजीव कुमार पांडेय, सह संरक्षक हरेश सिंह, सरोज यादव, विनोद मिश्रा, कुबेर रजक, अध्यक्ष फूलेश्वर यादव, उपाध्यक्ष विनोद सिंह चेरो, रवींद्र नाथ पासवान, उमेश कुमार, जीतन देव गंझू, रवींद्र पासवान, कार्यकारिणी अध्यक्ष शिवनारायण प्रजापति, अनिल पासवान, जनेश्वर पासवान, सचिव संजीव रंजन सिंह पिंटू व सह सचिव शैलेंद्र प्रसाद, अरुण सिंह, संतोष सिंह, प्रदीप कुमार पांडे, राहुल साव, अभिमन्यु कुमार गुप्ता, चंद्रभूषण सिंह, नीरज सिंह, कोषाध्यक्ष विकास कुमार सिन्हा सह कोषाध्यक्ष सुधीर सिंह, सुजीत कुमार चुने गये. कार्यकारिणी में चितरंजन सिंह, उदय सिंह, गौरव सिंह, गोलू, विशाल, आयुष, आशीष, अंशु सिन्हा, चिंटू साव, मितेश सिंह, राजेश सिंह, अनिल साव, नवेन्द्र साव, रितेश साव, आशीष शर्मा आदि शामिल किये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Next Article

Exit mobile version