Droupadi Murmu in Jharkhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड पहुंचीं, रांची एयरपोर्ट पर ऐसे हुआ स्वागत, देखें PHOTOS

Droupadi Murmu in Jharkhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड पहुंच गईं हैं. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उनका भव्य स्वागत किया.

By Mithilesh Jha | September 19, 2024 7:42 PM
an image

Droupadi Murmu in Jharkhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड पहुंच गईं हैं. वायुसेना के विशेष विमान से महामहिम द्रौपदी मुर्मू रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरीं. गुरुवार की शाम को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एयरपोर्ट पर फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया.

https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Video-2024-09-19-at-7.38.41-PM.mp4

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची एयरपोर्ट से सीधे राजभवन के लिए रवाना हो गईं. आज रात वह राजभवन में विश्राम करेंगी. शुक्रवार को नामकुम स्थित आईसीएआर-एनआईएसए का शताब्दी समारोह मनाया जाएगा. इसी समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति 2 दिवसीय झारखंड यात्रा पर आईं हैं. राष्ट्रपति शुक्रवार (20 सितंबर) को ICAR-NISA के शताब्दी समारोह को संबोधित करेंगी.

Droupadi murmu in jharkhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड पहुंचीं, रांची एयरपोर्ट पर ऐसे हुआ स्वागत, देखें photos 3

ICAR-NISA के शताब्दी समारोह में महामहिम द्रौपदी मुर्मू के अलावा दो केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे. कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ भी इस समारोह में शामिल होंगे. इनके अलावा झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इस शताब्दी समारोह में शामिल होंगे.

Droupadi murmu in jharkhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड पहुंचीं, रांची एयरपोर्ट पर ऐसे हुआ स्वागत, देखें photos 4

राष्ट्रपति के रांची आगमन और एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर लिखा- झारखंड की वीर भूमि पर देश की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का हार्दिक अभिनंदन, स्वागत और जोहार. एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का स्वागत और अभिनंदन करने वालों में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और झारखंड के मुख्य सचिव एल खियांग्ते भी शामिल थे.

Exit mobile version