Hockey: हॉकी झारखंड की 20 सदस्यीय पुरुष टीम चंडीगढ़ गयी

23 सितंबर से तीन अक्तूबर तक चंडीगढ़ में 14वीं हाॅकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जाना है.

By Prabhat Khabar News Desk | September 21, 2024 9:14 PM

रांची. 23 सितंबर से तीन अक्तूबर तक चंडीगढ़ में 14वीं हाॅकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जाना है. इसमें शामिल होने के लिए शनिवार को हॉकी झारखंड पुरुष टीम चंड़ीगढ़ रवाना हुई. टीम के खिलाड़ियो को खेल विभाग के उप निदेशक राज किशोर खाखा, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह, सीइओ रजनीश कुमार सहित अन्य ने शुभकामनाएं दी. टीम में नवीन इन्दवार, अमित कोंगारी, अमन तिग्गा, रोहित प्रधान, फागुवा होरो, गंगा टोपनो, गलाक्सन भेंगरा, निकोलस टोपनो, अंकित एक्का, आशीष पूर्ति, पतरस हसा, अनमोल कोंगारी, तिन्तुस हेमरोम, सबियन कीड़ो, सुजीत केरकेट्टा, सिमोन डोडराई, सालन होरो और विजय डहंगा शामिल हैं. टीम के कोच विकास जोशी और मैनेजर विकास पंत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Next Article

Exit mobile version