रांची: HEC को बचाने के लिए I.N.D.I.A गठबंधन का राजभवन के समक्ष महाधरना, केंद्र की मोदी सरकार पर साधा निशाना

झारखंड की राजधानी रांची के राजभवन के समक्ष एचईसी (हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन) के मजदूरों ने इंडिया (I.N.D.I.A) गठबंधन के नेताओं ‍व कार्यकर्ताओं के साथ HEC को बचाने को लेकर प्रदर्शन किया‌. प्रदर्शन के बाद जुलूस सभा में तब्दील हो गया. सभा की अध्यक्षता मुश्ताक आलम एवं संचालन अजय कुमार सिंह ने किया.

By Guru Swarup Mishra | September 14, 2023 6:44 PM

रांची: एचईसी को बचाने को लेकर इंडिया (I.N.D.I.A) गठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मजदूरों के साथ राजभवन के समक्ष महाधरना दिया. इस दौरान सभी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. कांग्रेस, झामुमो, राजद व वाम दलों ने एचईसी की दुर्दशा के लिए केंद्र की मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया. झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि देश को बचाने के लिए इंडिया (I.N.D.I.A) गठबंधन आगे आया है. मोदी सरकार को हटाकर इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी, तो कारखाना को बचाया जा सकता है. पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सार्वजनिक कल-कारखानों को बेचने पर आमादा है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि मोदी सरकार धर्म के नाम पर लोगों को बांटकर सत्ता में बने रहना चाहती है. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार झूठे सपने दिखाकर अच्छे दिन के नाम पर देश के सभी कल-कारखानों को अदाणी-अंबानी के हवाले कर रही है.

एचईसी के मजदूरों में आक्रोश

झारखंड की राजधानी रांची के राजभवन के समक्ष एचईसी (हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन) के मजदूरों ने इंडिया (I.N.D.I.A) गठबंधन के नेताओं ‍व कार्यकर्ताओं के साथ HEC को बचाने को लेकर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया‌. प्रदर्शन के बाद जुलूस सभा में तब्दील हो गया. सभा की अध्यक्षता झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुश्ताक आलम ने की. संचालन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव अजय कुमार सिंह ने किया.

Also Read: हिन्दी दिवस: हिन्दी के छात्रों को कहां-कहां मिल सकती है नौकरी? देश ही नहीं, विदेशों में भी है अच्छी डिमांड

राजेश ठाकुर व सुबोधकांत समेत अन्य थे मौजूद

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक, माले के पूर्व राज्य सचिव शुभेंदु सेन, सीपीएम के समीर दास, आम आदमी पार्टी के डॉ अविनाश, तृणमूल कांग्रेस के खिलमंद टोप्पो, राष्ट्रीय जनता दल से अनीता यादव व रंजन यादव समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थिति थे. इस सभा में हटिया के सभी श्रमिक यूनियनों के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया.

Also Read: हिन्दी दिवस: हिन्दी के ऐसे शब्द, जिन्हें लिखने में अक्सर कर बैठते हैं गलती, बता रहे हैं डॉ कमल कुमार बोस

इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी, तो बचेगा एचईसी

झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि देश को बचाने के लिए इंडिया (I.N.D.I.A) गठबंधन आगे आया है. देश में मोदी सरकार को हटाकर इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी. राज्य में और केंद्र में अपनी सरकार होगी तो कारखाना को बचाया जा सकता है और मजदूरों को बकाया मजदूरी का भुगतान भी कराया जाएगा.

Also Read: बैंक वाली दीदी: झारखंड में घर बैठे बैंकिंग सेवाएं दे रहीं बीसी सखियां, बैंकों का चक्कर लगाने से मिली मुक्ति

एचईसी के मजदूरों को लड़नी होगी लंबी लड़ाई

राजभवन के समक्ष आयोजित सभा को पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय ने भी संबोधित किया. उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लगातार सार्वजनिक कल-कारखानों को बेचने पर आमादा है. हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन के मजदूरों को एकजुट होकर लंबी लड़ाई लड़नी पड़ेगी. तभी कारखाना को बचाया जा सकता है और मजदूरों की मजदूरी का भुगतान होगा.

Also Read: झारखंड: गरीबी को मात देकर कैसे लखपति किसान बन गयीं नारो देवी? ड्राइवर पति के साथ जी रहीं खुशहाल जिंदगी

धर्म के नाम पर लड़ाकर सत्ता में बने रहना चाहती है मोदी सरकार

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि देश में मोदी की सरकार धर्म के नाम पर लोगों को बांटकर सत्तासीन रहना चाहती है. देश को बचाने के लिए सबको मिलजुल करके इंडिया गठबंधन को मजबूत बनाना होगा.

Also Read: Explainer: झारखंड की 30 हजार से अधिक महिलाओं की कैसे बदल गयी जिंदगी? अब नहीं बेचतीं हड़िया-शराब

झूठे सपने दिखाकर कल-कारखानों को बेचने पर आमादा है मोदी सरकार

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार झूठे सपने दिखाकर अच्छे दिन के नाम पर देश के सभी कल-कारखानों को अदाणी-अंबानी के हवाले कर रही है. धरती के नीचे खनिज संपदाओं को धरती के ऊपर पावर प्लांट से लेकर कल-कारखाने एवं बंदरगाहों के साथ ही अंतरिक्ष में भी कब्जा जमाने के लिए अदाणी बेताब है. मोदी की सरकार ने अदाणी-अंबानी के हवाले पूरे देश को कर दिया है. देश को बचाना है तो आने वाले दिनों में किसानों व मजदूरों का नेतृत्व करने वाला सांसद व विधायक जब होंगे तभी कारखाना को बचाया जा सकता है. देश के अंदर लोकतंत्र और संविधान को बचाया जा सकता है.

राजभवन के समक्ष सभा को इन्होंने भी किया संबोधित

रांची के राजभवन के समक्ष आयोजित सभा को राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पी के पाण्डेय, मजदूर नेता राजेंद्र प्रसाद यादव, भाकपा माले के शुभेंदु सेन, माकपा के समीर दास, भवन सिंह, लालदेव सिंह, कांग्रेस के राकेश किरण महतो, सुंदरी तिर्की, अजयनाथ शाहदेव, विनय सिंह और दीपू सिन्हा, झारखंड मुक्ति मोर्चा के सजर मंसूरी, डॉ हेमलाल महतो, पवन केडिया, अविनाश शर्मा, राष्ट्रीय जनता दल के रंजन यादव, अनीता यादव, रविंद्र महतो, आम आदमी पार्टी के अविनाश कुमार, संतोष कुमार ने भी संबोधित किया.

सभा में ये थे उपस्थित

सभा में जितेंद्र गुप्ता, रामनारायण बेदिया,, इशाक अंसारी, फरजाना फारूखी, समसूर मंसूरी, सच्चिदानंद मिश्र, अशोक यादव, गोपाल पांडे, अंतु तिर्की, गुड़िया अंजुम, कलाम आजाद, फराज शाह, वीरू साहू, संजय लकड़ा, नेचर लकड़ा, अरुण वर्मा, संतोष वर्मा, संध्या गुड़िया, रवि रंजन, भुनेश्वर साहू, राखी देवी, सुखमणि शुक्र, मणि प्रदीप, उरांव रोमा, सरकार, हालदार महतो, नयनतारा, साहिल यादव, मार्शल तिर्की, सुषमा वर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान, मजदूर और इंडिया गठबंधन के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Next Article

Exit mobile version