ओलिंपिक. पुरुष हॉकी में भारत के नाम सबसे अधिक गोल का रिकॉर्ड

भारत ने 2020 तोक्यो ओलिंपिक तक कुल 452 गोल किये हैं

By Prabhat Khabar News Desk | July 26, 2024 8:31 PM

-भारत ने 2020 तोक्यो ओलिंपिक तक कुल 452 गोल किये हैं -दूसरे नंबर पर 330 गोल के साथ ऑस्ट्रेलिया है खेल डेस्क, रांची भारत की पुरुष हॉकी टीम ओलिंपिक में अब तक की सबसे सफल टीम है, जिसने कुल आठ स्वर्ण पदक जीते हैं. भारत ने 1928, 1932, 1936, 1948, 1952, 1956, 1964 और 1980 ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीता. 1928 में भारतीय टीम ने अपना पहला ओलिंपिक स्वर्ण पदक जीता और 1960 तक लगातार छह गोल्ड जीत कर टीम ओलिंपिक में अपराजित रही. टीम ने इस दौरान 1928 में अपने पहले खेल से लेकर 1960 के स्वर्ण पदक के फाइनल तक 30-0 गोल की जीत का सिलसिला कायम रखा. भारत ने ओलिंपिक में किसी भी अन्य टीम की तुलना में सबसे अधिक गोल किये हैं. वे एक भी गोल खाए बिना ओलिंपिक जीतने वाली एकमात्र टीम भी है. भारतीय टीम ने ऐसा 1928 और 1956 में किया था. भारत के कुल गोलों की बात करें, तो उसने अब तक यानी 2020 तोक्यो ओलिंपिक तक कुल 452 गोल किये हैं. दूसरे नंबर पर 330 गोलों के साथ ऑस्ट्रेलिया और 323 गोलों के साथ जर्मनी तीसरे स्थान पर है. इस सूची में नीदरलैंड की टीम चौथे स्थान पर है. उसने 321 गोल किये हैं. ग्रेट ब्रिटेन 249 गोल के साथ पांचवें स्थान पर है. इसके बाद स्पेन (237), बेल्जियम (183), न्यूजीलैंड (178), अर्जेंटीना (130), दक्षिण अफ्रीका (64), फ्रांस (37) और आयरलैंड (14 गोल) की टीमें हैं. ओलिंपिक में पुरुष हॉकी में सबसे ज्यादा गोल करनेवाली टीमें टीमगोल भारत452 ऑस्ट्रेलिया330 जर्मनी323 नीदरलैंड्स321 ग्रेट ब्रिटेन249 स्पेन237 बेल्जियम183 न्यूजीलैंड178 अर्जेंटीना130 दक्षिण अफ्रीका64 फ्रांस37 आयरलैंड14

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Next Article

Exit mobile version