JSSC CGL परीक्षा के लिए रांची से टाटा, पटना भागलपुर के लिए स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल और ठहराव का विवरण

JSSC CGL परीक्षा के लिए रांची से टाटानगर, पटना व भागलपुर के लिए भारतीय रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, ठहराव यहां देखें.

By Mithilesh Jha | September 21, 2024 12:35 PM
an image

JSSC CGL|Indian Railways|जेएसएससी की ओर से आयोजित परीक्षा के लिए भारतीय रेलवे ने रांची से भागलपुर, टाटानगर व पटना के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. इन परीक्षा स्पेशल ट्रेनों की टाइमिंग और ठहराव यानी स्टॉपज का पूरा विवरण यहां पढ़ें.

रांची-पटना परीक्षा स्पेशल ट्रेन का टाइम टेबल और स्टॉपेज

08626 रांची-पटना परीक्षा स्पेशल 21 सितंबर को रांची से 21:40 बजे खुल कर अगले दिन 07:45 बजे पटना पहुंचेगी.

  • रांची से प्रस्थान शनिवार की रात 21:40 बजे
  • मूरी आगमन 22:50 बजे, प्रस्थान 22:55 बजे
  • बोकारो स्टील सिटी आगमन 00:05 बजे, प्रस्थान 00:10 बजे
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो आगमन 01:13 बजे, प्रस्थान 01:18 बजे
  • गया आगमन 04:35 बजे, प्रस्थान 05:00 बजे
  • पटना आगमन (रविवार) 07:45 बजे

पटना-रांची परीक्षा स्पेशल का टाइम-टेबल

08625 पटना-रांची परीक्षा स्पेशल 22 सितंबर को पटना से 20:45 बजे खुल कर अगले दिन 06:45 बजे रांची पहुंचेगी. 08624 रांची-पटना ट्रेन 22 सितंबर को रांची से 21:40 बजे खुल कर अगले दिन 07:45 बजे पटना पहुंचेगी.

  • पटना से प्रस्थान रविवार को रात में 20:45 बजे
  • गया आगमन 22:50 बजे, प्रस्थान 23:10 बजे
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो आगमन 01:20 बजे, प्रस्थान 01:25 बजे
  • बोकारो स्टील सिटी आगमन 03:40 बजे, प्रस्थान 03:45 बजे
  • मूरी आगमन 05:15 बजे, प्रस्थान 05:20 बजे
  • रांची आगमन सोमवार को सुबह 06:45 बजे

पटना-रांची ट्रेन की टाइमिंग

08623 पटना-रांची ट्रेन 23 सितंबर को पटना से 20:45 बजे खुल कर अगले दिन 06:45 बजे रांची पहुंचेगी. 08601 रांची-भागलपुर ट्रेन 21 सितंबर को रांची से 18:00 बजे खुल कर अगले दिन 06:15 बजे भागलपुर पहुंचेगी.

  • पटना से प्रस्थान सोमवार को रात 20:45 बजे
  • गया आगमन 22:50 बजे, प्रस्थान 23:10 बजे
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो आगमन 01:20 बजे, प्रस्थान 01:25 बजे
  • बोकारो स्टील सिटी आगमन 03:40 बजे, प्रस्थान 03:45 बजे
  • मूरी आगमन 05:15 बजे, प्रस्थान 05:20 बजे
  • रांची आगमन मंगलवार को सुबह 06:45 बजे

भागलपुर-रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन

08602 भागलपुर-रांची परीक्षा स्पेशल 22 सितंबर को भागलपुर से 17:35 बजे खुल कर अगले दिन 05:20 बजे रांची पहुंचेगी. 08603 रांची-भागलपुर ट्रेन 22 सितंबर को रांची से 18:00 बजे खुल कर अगले दिन 06:15 बजे भागलपुर पहुंचेगी.

  • भागलपुर से प्रस्थान रविवार को 17:35 बजे
  • किउल आगमन 20:00 बजे, प्रस्थान 20:20 बजे
  • जसीडीह आगमन 22:38 बजे, प्रस्थान 22:40 बजे
  • धनबाद आगमन 00:50 बजे, प्रस्थान 00:55 बजे
  • बोकारो स्टील सिटी आगमन 02:45 बजे, प्रस्थान 02:50 बजे
  • मुरी आगमन 03:50 बजे, प्रस्थान 03:55 बजे
  • रांची आगमन सोमवार को सुबह 05:20 बजे

भागलपुर-रांची ट्रेन का शेड्यूल और स्टॉपेज

08604 भागलपुर-रांची ट्रेन 23 सितंबर को भागलपुर से 17:35 बजे खुल कर अगले दिन 05:20 बजे रांची पहुंचेगी.

  • भागलपुर से प्रस्थान सोमवार को शाम 17:35 बजे
  • किउल आगमन 20:00 बजे, प्रस्थान 20:20 बजे
  • जसीडीह आगमन 22:38 बजे, प्रस्थान 22:40 बजे
  • धनबाद आगमन 00:50 बजे, प्रस्थान 00:55 बजे
  • बोकारो स्टील सिटी आगमन 02:45 बजे, प्रस्थान 02:50 बजे
  • मुरी आगमन 03:50 बजे, प्रस्थान 03:55 बजे
  • रांची आगमन मंगलवार सुबह 05:20 बजे

टाटानगर-रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन

टाटानगर-रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन 21 व 22 सितंबर को सुबह 02:30 बजे टाटानगर से चल कर सुबह 6:15 बजे रांची पहुंचेगी. वहीं रांची से दोनों दिन स्पेशल ट्रेन शाम 7:00 बजे खुलेगी व रात 11:00 बजे टाटानगर पहुंचेगी.

  • टाटानगर-रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन 21 सितंबर और 22 सितंबर को 02:30 बजे टाटानगर से प्रस्थान करेगी. गम्हरिया, कांड्रा, चांडिल, मुरी, टाटीसिल्वे, नामकुम होते हुए ट्रेन शाम को 06:15 बजे रांची पहुंचेगी.
  • रांची-टाटानगर परीक्षा स्पेशल ट्रेन 21 सितंबर और 22 सितंबर को शाम 19:00 बजे रांची से खुलेगी और नामकुम, टाटीसिल्वे, मुरी, चांडिल, कांड्रा होते हुए रात को 23:00 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंचेगी.

Also Read

Internet Down in Jharkhand: समय से 3 घंटे पहले ही बंद कर दी इंटरनेट, सुबह 5 बजे से लोग परेशान

JSSC CGL परीक्षा से पहले मेदिनीनगर के होटल से 90 लाख रुपए बरामद, बिहार के सदान समेत 2 हिरासत में

JMMSY : झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कल्पना सोरेन को जेएमएम में मिली बड़ी जिम्मेदारी

IRCTC/Indian Railways News: झारखंड, बिहार और बंगाल को दक्षिण पूर्व रेलवे की सौगात, रांची से चलने वाली 10 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें 30 दिसंबर तक चलेंगी

Exit mobile version