झारखंड कांग्रेस की बैठक आज, तीन प्रमंडलों के जिला अध्यक्षों के साथ बनेगी रणनीति

Jharkhand Congress, meeting, रांची : झारखंड की राजधानी रांची के कांग्रेस मुख्यालय में आज मंगलवार को अहम बैठक (meeting) बुलायी गयी है. झारखंड कांग्रेस (Jharkhand Congress) के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव (Dr. Rameshwar Oraon) के निर्देश पर कांग्रेस भवन में बैठक बुलायी गयी है. इसमें झारखंड के तीन प्रमंडलों के 11 जिलों के अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष बैठेंगे और रणनीति बनायेंगे.

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 5, 2021 9:30 AM
an image

Jharkhand Congress, meeting, रांची : झारखंड की राजधानी रांची के कांग्रेस मुख्यालय में आज मंगलवार को अहम बैठक (meeting) बुलायी गयी है. झारखंड कांग्रेस (Jharkhand Congress) के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव (Dr. Rameshwar Oraon) के निर्देश पर कांग्रेस भवन में बैठक बुलायी गयी है. इसमें झारखंड के तीन प्रमंडलों के 11 जिलों के अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष बैठेंगे और रणनीति बनायेंगे.

Also Read: रांची में ई-चालान सिस्टम शुरू, अब घर बैठे इस तरह ऑनलाइन जुर्माना भर सकेंगे लोग

झारखंड कांग्रेस भवन में आज बैठक होगी. झारखंड के तीन प्रमंडल दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, कोल्हान प्रमंडल एवं उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के बोकारो एवं धनबाद जिले के कांग्रेस अध्यक्ष/कार्यकारी अध्यक्षों की अहम बैठक होगी. इस बैठक के बाद झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव आज शाम चार बजे से प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्षों एवं जोनल को-ऑर्डिनेटरों के साथ बैठक कर रणनीति तय करेंगे.

Also Read: Park reopen update in jharkhand : पार्क, स्विमिंग पूल संचालन पर फौसला जल्द, जानें कब मिल सकती है पार्क संचालन की अनुमति

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने जानकारी दी है कि तीन प्रमंडलों के जिला अध्यक्षों की बैठक में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल से रांची महानगर, रांची ग्रामीण, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, कोल्हान प्रमंडल से पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां तथा उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल से बोकारो एवं धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष/कार्यकारी अध्यक्ष शामिल होंगे.

Also Read: MS Dhoni : महेंद्र सिंह धौनी दुबई से लौटे रांची, इनके फार्म हाउस की सब्जियों की यहां हुई डिमांड

Posted By : Guru Swarup Mishra

Exit mobile version