27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

लेटेस्ट वीडियो

झारखंड में अब तक 4.28 लाख लोगों को लगा कोरोना टीका, जानें किस जिले के युवा हैं सबसे आगे

कोरोना की लड़ाई में सबसे कारगर माना जा रहा हथियार टीकाकरण अभियान में जोरदार तेजी आयी है. अब तक 4 लाख से ज्यादा युवाओं को टीका का दोनों डोज लग चुका है.

Audio Book

ऑडियो सुनें

vaccination update for 18 plus in jharkhand रांची : कोरोना संक्रमण से बचाव में टीका को अहम हथियार माना जा रहा है. यही वजह है कि झारखंड में टीकाकरण अभियान में तेजी लायी गयी है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में युवाओं की संख्या लगभग 1,57,34,635 है, लेकिन अभी तक सिर्फ 4,28,419 को ही टीका का दोनों डोज (पूर्ण टीकाकरण) लगाया जा सका है.

वहीं, 47,93,542 युवाओं को टीका का पहला डोज लगाया गया है. अभी 1,53,06,216 युवाओं का पूर्ण टीकाकरण किया जाना बाकी है. राज्य में सबसे ज्यादा युवा रांची जिले में 13,90,036 हैं. इनमें से 4,49,959 युवओं को पहला और 59,235 को टीका का दोनों डोज लगा है.

किस जिले में कितने को लगा टीका का दोनों डोज

जिला लक्ष्य पूर्ण टीका

बोकारो 9,83,687 34,467

चतरा 4,97,434 5,524

देवघर 7,11,687 21,318

धनबाद 1,280,443 33,586

दुमका 6,30,300 11,468

पू सिंहभूम 10,94,150 56,024

गढ़वा 6,30,940 9,152

गिरिडीह 11,66,439 21,555

गोड्डा 6,26,536 11,030

गुमला 4,89,005 10,802

हजारीबाग 8,27,317 23,879

जामताड़ा 3,77,310 12,856

खूंटी 2,53,698 10,065

कोडरमा 3,41,640 11,606

लातेहार 3,46,753 6,466

लोहरदगा 2,20,264 5,688

पाकुड़ 4,29,482 6,411

पलामू 9,25,276 18,891

रामगढ़ 4,52,864 15,496

रांची 13,90,036 59,235

साहिबगंज 5,48,796 8,152

सरायकेला 5,08,009 13,776

सिमडेगा 2,85,986 7,108

प सिंहभूम 7,16,583 13,864

Posted By : Sameer Oraon

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel