Jharkhand Election 2024: CPI ने 12 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, मांडू से चुनाव लड़ेंगे महेंद्र पाठक

Jharkhand Election 2024: भाकपा ने मंगलवार को पहली सूची जारी की. इसमें 12 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गयी है. पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक मांडू से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे.

By Guru Swarup Mishra | October 22, 2024 8:26 PM
an image

Jharkhand Election 2024: रांची: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्य सचिव मंडल ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी. फिलहाल एक दर्जन प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गयी है. राज्य सचिव महेंद्र पाठक मांडू विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे. सूची में रांची, रामगढ़ और हजारीबाग को फिलहाल खाली रखा गया है. रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है.

भाकपा की पहली सूची जारी

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने सर्वप्रथम अपने मजबूत कैडर वाले इलाकों को चिह्नित करते हुए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है. रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी गयी कि 12 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की गयी है. मौके पर राज्य सचिव महेंद्र पाठक, राष्ट्रीय परिषद के पीके पांडेय, केडी सिंह और अजय सिंह उपस्थित थे.

सारठ से छाया कोल को बनाया प्रत्याशी

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की ओर से जारी सूची में मांडू से महेंद्र पाठक, नाला से कन्हाई चंद्र माल पहाड़िया, सारठ से छाया कोल, बरकट्ठा से महादेव राम, डाल्टेनगंज से रुचिर तिवारी, कांके से संतोष रजक, सिमरिया से सुरेश कुमार भुईयां, चतरा से डोमेन भुईयां, बिशुनपुर से महेंद्र उरांव, भवनाथपुर से घनश्याम पाठक, बड़कागांव से अनिरुद्ध कुमार और पोड़ैयाहाट से रामचंद्र हेंब्रम के नाम शामिल हैं.

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की ताजा खबरें यहां पढ़ें

Also Read: Jharkhand Chunav 2024: खीरू महतो के बेटे दुष्यंत पटेल का जदयू से इस्तीफा, सोशल मीडिया पर यूं शेयर किया दर्द

Also Read: Jharkhand Election 2024: चुनाव से पहले जारी है दल-बदल, पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर कांग्रेस में हुए शामिल

Exit mobile version