Jharkhand Election 2024: झारखंड में किस विधानसभा सीट पर कितने लोग करेंगे मतदान, पूरा ब्योरा यहां देखें

Jharkhand Election 2024: झारखंड की 81 विधानसभा में चुनाव की घोषणा हो गई है. क्या आपको पता है कि झारखंड में कितनी विधानसभा सीटें हैं. किस सीट पर कितने वोटर हैं.

By Mithilesh Jha | October 15, 2024 4:00 PM

Jharkhand Election 2024: झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा हो चुकी है. क्या आप जानते हैं कि झारखंड में कुल कितनी विधानसभा सीटें हैं. किस सीट पर कितने वोटर हैं. आइए, आपको इन सबकी डिटेल जानकारी हम यहां देते हैं. झारखंड पूर्वी भारत का एक राज्य है. बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और ओडिशा से घिरा है. झारखंड का गठन छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड के साथ हुआ था. 15 नवंबर 2000 को अस्तित्व में आए झारखंड राज्य में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं. इन 81 सीटों पर इस बार यानी झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में 2,57,78,149 मतदाता हैं, जो अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.

क्रमविधानसभा क्षेत्रकुल वोटर
1.राजमहल3,51,011
2.बोरियो (एसटी)2,81,935
3.बरहेट (एसटी)2,23,628
4.लिट्टीपाड़ा (एसटी)2,16469
5.पाकुड़3,82,152
6.महेशपुर (एसटी)2,37,764
7.शिकारीपाड़ा (एसटी)2,27,721
8.नाला2,41,185
9.जामताड़ा3,17,097
10.दुमका (एसटी)2,56,694
11.जामा (एसटी)2,22,411
12.जरमुंडी2,68,147
13.मधुपुर3,65,265
14.सारठ3,14,299
15.देवघर (एससी)4,33,885
16.पोड़ैयाहाट3,14,100
17.गोड्डा3,11,834
18.महगामा3,31,322
19.कोडरमा4,04,240
20.बरकट्ठा3,83,728
21.बरही3,31,118
22.बड़कागांव3,82,006
23.रामगढ़3,52,643
24.मांडू4,25,441
25.हजारीबाग4,32,901
26.सिमरिया (एससी)3,73,757
27.चतरा (एससी)4,23,869
28.धनवार3,66,999
29.बगोदर3,82,813
30.जमुआ (एससी)3,53,060
31.गांडेय3,17,474
32.गिरिडीह2,99,946
33.डुमरी3,12,011
34.गोमिया3,10,343
35.बेरमो3,25,038
36.बोकारो5,73,742
37.चंदनकियारी (एससी)2,77,980
38.सिंदरी3,58,862
39.निरसा3,28,161
40.धनबाद4,60,342
41.झरिया2,98,259
42.टुंडी3,15,541
43.बाघमारा2,91,679
44.बहरागोड़ा2,38,049
45.घाटशिला (एसटी)2,48,753
46.पोटका (एसटी)3,08,074
47.जुगसलाई (एससी)3,48,498
48.जमशेदपुर पूर्वी3,33,227
49.जमशेदपुर पश्चिमी3,78,166
50.ईचागढ़2,85,515
51.सरायकेला (एसटी)3,65,249
52.चाईबासा (एसटी)2,31,527
53.मझगांव (एसटी)2,14,172
54.जगन्नाथपुर (एसटी)1,96,390
55.मनोहरपुर (एसटी)2,19,221
56.चक्रधरपुर (एसटी)2,06,488
57.खरसावां (एसटी)2,25,274
58.तमाड़ (एसटी)2,16,771
59.तोरपा (एसटी)1,97,107
60.खूंटी (एसटी)2,23,305
61.सिल्ली2,22,931
62.खिजरी (एसटी)3,67,958
63.रांची3,74,484
64.हटिया5,16,676
65.कांके (एससी)4,71,694
66.मांडर (एसटी)3,71,557
67.सिसई (एसटी)2,59,440
68.गुमला (एसटी)2,44,715
69.बिशुनपुर (एसटी)2,78,145
70.सिमडेगा (एसटी)2,40,376
71.कोलेबिरा (एसटी)2,07,389
72.लोहरदगा (एसटी)2,84,382
73.मनिका (एसटी)2,56,906
74.लातेहार (एससी)3,03,913
75.पांकी3,22,385
76.डालटेनगंज3,98,314
77.विश्रामपुर3,55,758
78.छतरपुर (एससी)3,16,061
79.हुसैनाबाद3,19,502
80.गढ़वा4,15,107
81.भवनाथपुर4,35,798
कुल मतदाता2,57,78,149
Source : Election Commission of India

Aalso Read: Jharkhand Assembly Election 2024 Live: चुनाव की तारीखों के ऐलान पर झामुमो ने बीजेपी पर कसा तंज

झारखंड में कितने विधानसभा हैं

झारखंड राज्य बिहार से अलग होकर बना था. यह राज्य 15 नवंबर 2000 को अस्तित्व में आया था. झारखंड मं वर्तमान में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं, जिसके लिए हर 5 साल में एक बार चुनाव कराया जाता है.

झारखंड में कितने सांसद हैं

झारखंड राज्य को 5 प्रमंडल और 24 जिलों में बांटा गया है. लोकसभा की 543 में से 14 सीटें झारखंड में पड़तीं हैं. 5 साल में एक बार होने वाले संसदीय चुनाव में यहां से 14 सांसद चुने जाते हैं. झारखंड में कुल 14 सांसद हैं. सबसे ज्यादा 8 सांसद भाजपा के, झामुमो के 3, कांग्रेस के 2 और आजसू के 1 सांसद हैं.

झारखंड में कितना जिला है

झारखंड राज्य बिहार से अलग होकर वर्ष 2000 में बना. छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड के साथ-साथ झारखंड राज्य का भी गठन हुआ था. झारखंड में इस समय 24 जिले हैं.

झारखंड के मुख्यमंत्री

झारखंड में वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल ने मिलकर चुनाव लड़ा था. इस महागठबंधन ने तत्कालीन भाजपा की सरकार को विधानसभा चुनाव में परास्त करके सत्ता पर कब्जा किया था. चुनाव जीतने के बाद महागठबंधन ने झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को अपना नेता चुना. हेमंत सोरेन अभी झारखंड के मुख्यमंत्री हैं.

Also Read

Ramgarh Vidhan Sabha: रामगढ़ विधानसभा सीट पर आजसू और कांग्रेस के बीच होता रहा है मुकाबला

Kharsawan Vidhan Sabha: खरसावां विधानसभा सीट पर लगातार 2 बार से जीत रहा झामुमो

Torpa Vidhan Sabha: बीजेपी और झामुमो के आलावा तोरपा विधानसभा सीट पर कोई नहीं जीता

Dumka Vidhan Sabha: हेमंत सोरेन ने दुमका में लोइस मरांडी से लिया था हार का बदला

Exit mobile version