झारखंड: विवि के 474.80 करोड़ के खर्च पर वित्त विभाग की आपत्ति, राशि गबन का मामला आया सामने

वित्त विभाग ने यह भी कहा है कि विवि को ऑडिट की रिपोर्ट के आधार पर अनुपालन के संबंध में कई बार जवाब मांगे गये, लेकिन कई विवि ने कोई जवाब अब तक नहीं दिया है.

By Prabhat Khabar News Desk | October 6, 2023 9:56 AM

रांची : झारखंड के विवि और संबद्ध विभागों में अब तक कुल 474.80 करोड़ के खर्च पर झारखंड सरकार के वित्त विभाग की ऑडिट टीम ने आपत्ति जतायी है. इसमें चार करोड़ 21 लाख 72 हजार 184 रुपये की राशि गबन करने का मामला सामने आया है. वहीं, चार लाख 74 हजार 659 रुपये की अनियमितता पायी गयी है. ऑडिट टीम ने जांच के क्रम में पाया है कि इन विवि में 20 करोड़ 84 लाख 38 हजार 255 रुपये अग्रिम के रूप में लिये गये हैं, जिसका अब तक समायोजन नहीं हो पाया है.

विभाग द्वारा कई बार निर्देश देने के बावजूद भी विवि में 13 करोड़ 54 लाख 33 हजार 184 रुपये वसूली नहीं हो पायी है. वित्त विभाग ने यह भी कहा है कि विवि को ऑडिट की रिपोर्ट के आधार पर अनुपालन के संबंध में कई बार जवाब मांगे गये, लेकिन कई विवि ने कोई जवाब अब तक नहीं दिया है. कुछ विवि ने जवाब दिया है, लेकिन वह संतोषप्रद नहीं हैं.

झारखंड: विवि के 474. 80 करोड़ के खर्च पर वित्त विभाग की आपत्ति, राशि गबन का मामला आया सामने 3
Also Read: झारखंड के विवि व कॉलेजों में महिला सुरक्षा के लिए गाइडलाइन जारी, सभी के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस जरूरी विवि विभाग (ऑडिट ) द्वारा दी गयी विस्तृत जानकारी

विवि ऑडिट वर्ष वसूली योग्य राशि असमायोजित राशि आपत्तियुक्त राशि गबन राशि अनियमितता

विनोबा भावे विवि (2000-09) 39517863 5524468 138790725 0000 0000

विनोबा भावे विवि (2000-03) 374091 21753596 10362772 0000 0000

सिदो-कान्हू मुर्मू विवि (2000-01) 17252 0000 0000 0000 0000

सिदो-कान्हू मुर्मू विवि (1999-2000) 211598 0000 0000 0000 0000

राय बहादुर जगदीश (1988-93) 42647 0000 2225609 643109 0000

प्रसाद कॉलेज देवघर

झारखंड संयुक्त प्रवेश (2006-10) 206098 447605 113162757 0000 0000

प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद

रांची वीमेंस कॉलेज (2006-08) 6050 0000 79682459 7382531 0000

राज्य प्रावैधिकी शिक्षा पर्षद (2006-10) 19540 12602636 3169187 0000 0000

रांची विवि (विशेष अंकेक्षण) (2010) 0000 0000 0000 20078683 0000

विवि विभाग (ऑडिट ) द्वारा दी गयी विस्तृत जानकारी

विवि ऑडिट वर्ष वसूली योग्य राशि असमायोजित राशि आपत्तियुक्त राशि गबन राशि अनियमितता

रांची विवि 2003-10) 5241567 144469074 84256851 13198183 415596

बीआइटी मेसरा (2001-10) 25400 0000 0000 0000 0000

रांची विवि (2001-10) 736508 0000 2285600 0000 0000

उच्च शिक्षा विभाग (2002-06) 41766 0000 251280643 0000 0000

रांची विवि (1996-97) 47144 12509602 2450249 0000 0000

रांची विवि (1999-2000) 1650 11578879 11199358 0000 0000

डीएसपीएमयू (2016-19) 9514657 0000 0000 0000 0000

रांची विवि (2016-19) 18063970 0000 881561459 0000 0000

नीलांबर-पीतांबर विवि (2016-19) 1964126 0000 472116356 0000 0000

सिदो-कान्हू मुर्मू विवि (2016-19) 5243534 0000 442369118 0000 0000

कोल्हान विवि (2016-19) 6222848 0000 0000 0000 0000

विनोबा भावे विवि (2016-19) 5623251 0000 1074563941 0000 0000

Next Article

Exit mobile version