Jharkhand Politics: कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में बनेगी झारखंड विधासभा चुनाव की रणनीति

Jharkhand Politics: झारखंड कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक आज शाम को 7 बजे राजधानी रांची में होगी. इसमें झारखंड विधासभा चुनाव की रणनीति पर विमर्श होगा.

By Mithilesh Jha | September 6, 2024 12:02 PM

Jharkhand Politics: कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक शुक्रवार को राजधानी रांची में होगी. बैठक की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश करेंगे. इस बैठक में शामिल होने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और झारखंड कांग्रेस के सह-प्रभारी सप्तगिरि शंकर उल्का एवं अन्य नेता रांची पहुंच गए हैं.

झारखंड कांग्रेस के दोनों सह-प्रभारी रांची पहुंचे

आज शाम 7 बजे रांची स्थित कांग्रेस कार्यालय में होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए झारखंड कांग्रेस के सह-प्रभारी सप्तगिरी शंकर उल्का एवं डॉक्टर वेल प्रसाद शुक्रवार को सुबह हवाई मार्ग से रांची पहुंचे. उनके झारखंड आगमन पर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया.

https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Video-2024-09-06-at-9.55.51-AM.mp4

झारखंड विधानसभा की रणनीति पर होगी बैठक में चर्चा

झारखंड कांग्रेस के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में झारखंड विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा. बैठक में तय होगा कि झारखंड में कांग्रेस को किस तरह से विधानसभा का चुनाव लड़ना है. पार्टी के सीनियर लीडर्स की राय ली जाएगी.

इन नेताओं ने सह-प्रभारियों का एयरपोर्ट पर किया स्वागत

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मदन मोहन शर्मा, संजय लाल पासवान, कुमार राजा, राकेश किरण महतो, सतीश पौल मुजनी विनय सिन्हा दीपू, रमा खलखो, अशोक चौधरी, कमल ठाकुर, शकील अख्तर, सुरेश बैठा, बबलू शुक्ल, गौरव सिंह, चंदन बैठा, अरुण साहू के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर केंद्रीय नेताओं का स्वागत किया.

https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Video-2024-09-06-at-9.55.50-AM.mp4

कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक कब होगी?

कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक आज शाम 7 बजे होने जा रही है. बैठक झारखंड की राजधानी रांची में होगी. शाम को 7 बजे बैठक बुलाई गई है.

कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में कौन लोग शामिल होंगे?

झारखंड की राजधानी रांची में आज शाम होने वाली कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में झारखंड विधानसभा चुनाव के 2 सह प्रभारी सप्तगिरि शंकर उल्का और डॉक्टर वेल प्रसाद शामिल होंगे. दोनों रांची पहुंच गए हैं.

झारखंड कांग्रेस के राजनीतिक मामलों की कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कौन करेंगे?

झारखंड की राजधानी रांची में होने जा रही झारखंड कांग्रेस के राजनीतिक मामलों की कमेटी की बैठक की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश करेंगे. इस बैठक में झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की रणनीति क्या होनी चाहिए, इस पर चर्चा होगी.

Also Read

Jharkhand Politics: केसी वेणुगोपाल से दिल्ली में मिले केशव महतो कमलेश, झारखंड कांग्रेस के कार्यों की दी जानकारी

जमशेदपुर के मानगो में भिड़ गये कांग्रेस-भाजपा समर्थक, जानें क्या थी वजह

Jharkhand Trending Video

Next Article

Exit mobile version