Table Tennis : रांची के शत्रुंजय, अलीशाद व फैजल बने चैंपियन

तीसरी झारखंड राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस में पूर्वी सिंहभूम व रांची का दबदबा

By Prabhat Khabar News Desk | September 2, 2024 10:57 PM
an image

अंडर-19 वर्ग में धनबाद के सत्यम शौर्य बने विजेता तीसरी झारखंड राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस में पूर्वी सिंहभूम व रांची का दबदबा खेल संवाददाता, रांची पूर्वी सिंहभूम जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में आयोजित तीसरी झारखंड राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप संपन्न हो गयी. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित चैंपियनशिप में पूर्वी सिंहभूम और रांची के पैडलरों का दबदबा रहा. पूर्वी सिंहभूम के खिलाड़ी छह वर्गों, जबकि रांची के खिलाड़ी तीन वर्गों में चैंपियन बने. पुरुष सिंगल्स का खिताब रांची के शत्रुंजय चक्रवर्ती ने जीता. फाइनल में उन्होंने बोकारो के शिवाजी रॉय को हराया. अंडर-13 बालक वर्ग में रांची के अलीशाद खान और अंडर-11 में फैजल खान विजेता बने. पुरुषों के अंडर-19 सिंगल्स में धनबाद के सत्यम शौर्य ने खिताब जीता. फाइनल में सत्यम ने गढ़वा के अनिमेष कुमार पांडेय को हराया. वहीं, महिलाओं के सिंगल्स, अंडर-19 व अंडर-17 में पूर्वी सिंहभूम की अर्चिता डे चैंपियन बनीं. इनके अलावा शिवांगी मिश्रा (पूर्वी सिंहभूम), अंशिका महाजन (पूर्वी सिंहभूम), हर्षित कुमार पांडेय (गढ़वा) और नीतीश कुमार मेहता (गढ़वा) अपने-अपने वर्ग में विजेता बने.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Exit mobile version