Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में आज बारिश के आसार, बिहार से सटे इलाकों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट

झारखंड में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है. रांची व खूंटी समेत कई जिलों में ठंड के बीच सुबह से कोहरा छाया हुआ है. इससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गयी है. आज बारिश हो सकती है. अगले तीन दिनों तक बिहार से सटे इलाकों में घना कोहरा रह सकता है. मौसम केंद्र ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

By Guru Swarup Mishra | January 18, 2024 11:22 AM

रांची: झारखंड में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है. आज गुरुवार को राज्य में बारिश के आसार हैं. अगले तीन दिनों तक बिहार से सटे इलाकों में घना कोहरा रह सकता है. मौसम केंद्र ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है. राजधानी रांची, संताल और कोल्हान में गुरुवार को कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. मौसम केंद्र के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है. यह एक-दो दिनों तक बढ़ा रहेगा. रांची व खूंटी समेत कई जिलों में ठंड के बीच सुबह से कोहरा छाया हुआ है. इससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गयी है.

लोगों को होता रहा ठंड का एहसास

झारखंड में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है. राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में कोहरा व बादल छाये रहे. धूप नहीं निकली. इससे अधिकतम तापमान गिर गया. न्यूनतम तापमान चढ़ गया. कोहरा और धूप नहीं निकलने के कारण दिनभर लोगों को ठंड का एहसास होता रहा. ऐसी स्थिति गुरुवार को भी रह सकती है.

Also Read: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कोहरे के बाद बारिश के हैं आसार, मकर संक्रांति पर कैसा रहेगा मौसम?

हल्की बारिश के आसार

राजधानी रांची, संताल और कोल्हान में गुरुवार को कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. मौसम केंद्र के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है. यह एक-दो दिनों तक बढ़ा रहेगा. अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है. गुरुवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. 18 जनवरी के बाद तापमान शुष्क रहेगा. तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिर सकता है. रात का न्यूनतम पारा बढ़ा रहेगा. अगले तीन दिनों तक बिहार से सटे इलाकों में घना कोहरा रह सकता है. इसको लेकर सावधान रहने की जरूरत है. मौसम केंद्र ने भी इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

Also Read: राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन: गृह मंत्री अमित शाह या बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आ सकते हैं झारखंड

राजधानी रांची का न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस

राजधानी रांची के न्यूनतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई. सोमवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के आसपास था. मंगलवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 22.7 तथा न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा. डालटनगंज का अधिकतम तापमान 22.6 और न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रहा.

Also Read: Jharkhand Village Story: झारखंड का एक गांव, जो वर्षों से है वीरान, ये है वजह

खूंटी में भी घना कोहरा

झारखंड के खूंटी जिले में मौसम का मिजाज कुछ अलग सा है. सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है. सड़क में 50 मीटर की ही विजिबिलिटी है. वाहन चालक अपनी लाइट जलाकर चल रहे हैं. शहर के आसपास तो और अधिक कोहरा छाया हुआ है. ठंड भी बढ़ गयी है.

Also Read: झारखंड: करोड़पति बनने का सपना ऐसे भी हो रहा साकार, 49 रुपए से रातोंरात बदल रही किस्मत, लेकिन बरतें ये सावधानी

Next Article

Exit mobile version