Jharkhand Weather:झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, गरज के साथ बारिश के आसार, कोहरे से अभी नहीं मिलेगी राहत

झारखंड की राजधानी रांची और उसके आसपास के इलाकों में 12 फरवरी तक सुबह में कोहरा रह सकता है. इसके बाद आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. 11 व 12 फरवरी को गरज के साथ हल्की बारिश की सं‍भावना है.

By Guru Swarup Mishra | February 6, 2024 6:57 PM

रांची: झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है. 11 व 12 फरवरी को गरज के साथ हल्की बारिश की सं‍भावना है. कोहरा से अभी राहत नहीं मिलने वाली है. अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले तीन दिनों में इसमें धीरे-धीरे (2-3) डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. नौ व 10 फरवरी की सुबह में कोहरा या धुंध और बाद आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. राजधानी रांची और उसके आसपास के इलाकों में 12 फरवरी तक सुबह में कोहरा रह सकता है. इसके बाद आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है.

गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान

झारखंड के पूर्वी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में मंगलवार को कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है. अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले तीन दिनों में इसमें धीरे-धीरे (2-3) डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में कंपकंपाती ठंड के बीच बदलेगा मौसम का मिजाज, 31 जनवरी से बारिश के आसार

नौ व 10 फरवरी को आंशिक बादल की संभावना

सात व आठ फरवरी की सुबह में झारखंड में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा. नौ व 10 फरवरी की सुबह में कोहरा या धुंध और बाद आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. मौसम शुष्क रहेगा.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 17 जनवरी से होगी बारिश, घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट

11 व 12 फरवरी को हो सकती है बारिश

झारखंड के पश्चिमी भागों में 11 व 12 फरवरी को गरज के साथ हल्की बारिश की सं‍भावना है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी से मिलेगी राहत, कब से हैं बारिश के आसार?

12 फरवरी तक कोहरा से राहत नहीं

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि रांची और आसपास के इलाकों में आंशिक बादल के साथ हल्की बारिश हो सकती है. झारखंड की राजधानी रांची और उसके आसपास के इलाकों में 12 फरवरी तक सुबह में कोहरा रह सकता है. इसके बाद आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है.

Also Read: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, आसमान में छाए रहेंगे बादल, कोहरे से अभी नहीं मिलेगी राहत, ये है वेदर अपडेट

Next Article

Exit mobile version