2 फरवरी को झारखंड के किस जिले में मिल रहा है सबसे सस्ता सिलेंडर, यहां देखें एक-एक जिले का रेट

LPG Cylinder Price Today in Jharkhand 2 February 2025: 2 फरवरी 2025 को झारखंड की राजधानी रांची में 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 860.50 रुपए है. जानें आपके जिले में कितनी है एलपीजी सिलेंडर की कीमत.

By Mithilesh Jha | February 2, 2025 6:00 AM
an image

LPG Cylinder Price Today in Jharkhand 2 February 2025: 2 फरवरी 2025 को झारखंड में 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर कितने में मिलेगा? सबसे सस्ता या सबसे महंगा गैस सिलेंडर कहां मिल रहा है? इन सभी सवालों का जवाब आपको यहां मिलेगा. आज यानी 2 फरवरी को पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में आज सबसे सस्ता सिलेंडर मिल रहा है. जमशेदपुर में 14 किलो के घरेलू रसोई गैस का सिलेंडर आज मात्र 842.50 रुपए में मिल रहा है. इंडियन ऑयल ने 2 फरवरी के लिए एलपीजी सिलेंडर के जो रेट तय किये हैं, उसके मुताबिक, हजारीबाग और कोडरमा के ग्राहकों को एलपीजी सिलेंडर 862 रुपए में मिलेगा. रांची, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, जामताड़ा, लातेहार और देवघर जैसे बड़े शहरों में गैस सिलेंडर के लिए ग्राहक को 860.50 रुपए का भुगतान करना पड़ेगा. पश्चिमी सिंहभूम या चाईबासा में आपको इसी सिलेंडर के लिए 852 रुपए देने पड़ेंगे. सरायकेला-खरसावां में एलपीजी सिलेंडर आज 843 रुपए में मिल जाएगा. चतरा के लोगों को एलपीजी सिलेंडर के लिए 859.50 रुपए देने पड़ेंगे. 1 फरवरी 2025 को झारखंड के 17 जिलों में 14 किलो के गैस सिलेंडर की कीमत 860.50 रुपए है. झारखंड के किस शहर में आज 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कितनी है कीमत, जानना चाहते हैं, तो यहां देख लें एक-एक जिले का रेट.

आपके यहां आज क्या है एलपीजी सिलेंडर का दाम, यहां देखें

जिला का नामएलपीजी सिलेंडर की कीमत
बोकारो860.50 रुपए
चतरा859.50 रुपए
देवघर860.50 रुपए
धनबाद860.50 रुपए
दुमका860.50 रुपए
पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर)842.50 रुपए
गढ़वा860.50 रुपए
गिरिडीह860.50 रुपए
गोड्डा860.50 रुपए
गुमला860.50 रुपए
हजारीबाग862.00 रुपए
जामताड़ा860.50 रुपए
खूंटी860.50 रुपए
कोडरमा862.00 रुपए
लातेहार860.50 रुपए
लोहरदगा860.50 रुपए
पाकुड़860.50 रुपए
पलामू860.50 रुपए
रामगढ़862.00 रुपए
रांची860.50 रुपए
साहिबगंज860.50 रुपए
सरायकेला-खरसावां843.00 रुपए
सिमडेगा860.50 रुपए
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा)852.00 रुपए
स्रोत : Indian Oil

सुरक्षित और रंगहीन गैस है एलपीजी

एलपीजी एक बेहद ही सुरक्षित और रंगहीन गैस है. आज घर-घर में इसका इस्तेमाल हो रहा है. औद्योगिक क्षेत्र में भी इसका उपयोग बढ़ गया है. भारत सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत देश में 8 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को मुफ्त में एलपीजी सिलेंडर का कनेक्शन दे रखा है. झारखंड में भी लाखों गरीबों को इस योजना का लाभ मिला है. 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार की ओर से सब्सिडी भी मिलती है. घरेलू रसोई गैस पर जिन उपभोक्ताओं को सब्सिडी मिलती है, एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी के बाद उनके बैंक अकाउंट में 37.25 रुपए ट्रांसफर कर दिये जाते हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हर महीने तय होती है एलपीजी सिलेंडर की कीमत

देश भर में एलपीजी गैस की कीमत एचपी, इंडियन ऑयल जैसी सरकारी तेल कंपनियां तय करतीं हैं. इस पर कई तरह के टैक्स लगने की वजह से अलग-अलग राज्यों में इसकी कीमतें अलग-अलग हो जातीं हैं. कई बार एक ही राज्य के अलग-अलग शहरों या जिलों में भी इसकी कीमत अलग-अलग होती है. अगर बात झारखंड की करें, तो यहां भी अलग-अलग जिलों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत अलग-अलग है. तेल कंपनियां वैश्विक कच्चे ईंधन की कीमतों के आधार पर एलपीजी सिलेंडर के दाम तय करतीं हैं.

झारखंड में सबसे महंगा गैस सिलेंडर कहां मिलता है?

झारखंड में 14.2 किलोग्राम का गैस सिलेंडर हजारीबाग और कोडरमा में सबसे महंगा मिलता है. यहां के ग्राहकों को एक सिलेंडर के लिए 862 रुपए देने होते हैं.

झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर कहां मिलता है?

जमशेदपुर में एलपीजी उपभोक्ताओं को 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर के लिए 842.50 रुपए देने होते हैं. जमशेदपुर में ही झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर मिलता है.

रांची में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है?

झारखंड की राजधानी रांची में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 860.50 रुपए है. झारखंड के ज्यादातर शहरों में घरेलू रसोई गैस इसी कीमत पर मिलती है.

एलपीजी सिलेंडर पर कितनी सब्सिडी मिलती है?

एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करने वालों को सरकार हर महीने सब्सिडी देती है. अगर आप 14.2 किलो का सिलेंडर बुक करवाते हैं, तो उसकी डिलीवरी के कुछ ही दिन बाद आपके बैंक अकाउंट में सब्सिडी के 37.25 रुपए सरकार की ओर से भेज दिए जाते हैं.

7 रुपए सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर

बजट पेश होने से पहले सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दे दी. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 फरवरी 2025 को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 7 रुपए की कटौती कर दी. घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया.

इसे भी पढ़ें

गंगा मैया की कृपा से बेटा फिर लौटेगा घर, कुंभ के मेले में 27 साल बाद बेटे को देखकर मां ने साझा की दुखभरी दास्तां

1 फरवरी को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का गैस सिलेंडर, यहां जानें

Exit mobile version